Last Updated:
India vs New Zealand 2027: भारत के बहु प्रारूप के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और मेजबान क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यों के लिए शुरू की गई टिकटों की बिक्री के शुरुआती 48 घंटे में 26,000 टिकट बिक गए.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के लिए सारी टिकटें लगभग बुक
ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले वनडे और टी-20 मुकाबलों की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है जबकि क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकट तेजी से बिके. हेगले ओवल (क्रास्टचर्च) में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी-20 और 27 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के हाउसफुल होने की उम्मीद है.
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि अभी सिर्फ न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन’ सदस्यों के लिए ही टिकट बिक्री शुरू हुई है. आम दर्शक 7 सितंबर से टिकट खरीद पाएंगे. नौ हजार दर्शकों की क्षमता वाले हेगले ओवल में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के भी खचाखच भरने की उम्मीद है.
वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल और दूसरे एकदिवसीय मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है. बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा.
टिकटों की कीमत पिछले सीजन के समान रखी गई है और ‘क्रिकेट नेशन’ के प्रवेश कोड का इस्तेमाल करने पर एक टिकट 30 न्यूजीलैंड डॉलर से कम में उपलब्ध है. आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री सात सितंबर से शुरू होगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि प्रशंसक ‘क्रिकेट नेशन’ के लिए पंजीकरण कर पूर्व बिक्री का लाभ उठा सकते हैं और 15 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



