अनुभव इंसान को माहिर बनाता है. 39 साल पहले लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इस बात को साबित कर दिया था. उन्होंने एक ऐसा रिस्क लिया जो किसी के लिए भी लेना आसान नहीं था. आंखों देखी मक्खी खाना और वो भी करोड़ों के बजट वाली फिल्म पर ये दाव कोई भी आसानी से नहीं खेल सकता. लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल इतने अनुभवी थे कि उन्हें पता था कि उनका ये दाव गलत साबित नहीं होगा और हुआ भी ऐसा ही ये गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.
गाना जिसे अब तक नहीं भूल पाए लोग
नई दिल्ली. बात है 80 और 90 के दशक के बीच की. उस दौर में ज्यादातर छोटे सिंगर डबिंग का ही काम किया करते थे. डबिंग आर्टिस्ट यानी वो लोग जो फाइनल गाने से पहले गाने के वर्जन को रिकॉर्ड करता है ताकि बाद में टॉप और बड़े सिंगर उस गाने का फाइनल वर्जन गा सके या रिकॉर्ड कर सके. लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने नई नवेली सिंगर पर न सिर्फ भरोसा किया,बल्कि उनकी गलती को छिपाकर बड़ा रिस्क लिया और गाना रिलीज कर दिया.
हम बात कर रहे हैं, 39 साल पहले आई श्रीदेवी और अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने ‘हवा हवाई’ की. इस गाने ने ना सिर्फ श्रीदेवी को सफलता दी थी, बल्कि उन्हें नई पहचान भी दी थी. इस गाने में कई चीजें हैं, जो आ भी सुनकर अजीब लगती है. इस गाने की रिकॉर्डिंग के किस्से भी काफी दिलचस्प है, खासतौर पर गाने की एक बड़ी गलती, जिसके बाद भी गाना ब्लॉबकस्टर बना था.
संगीतकार ने उठाया था बड़ा रिस्क
फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के गाने हवा-हवाई’ को यूं तो आशा भोसले गाने वाली थीं. लेकिन प्लान किया गया कि गाने को पहले कविता कृष्णमूर्ति से गवा लिया जाए. उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज दी थी. ये गाना कविता के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था. लेकिन गाने में उनसे बड़ी गलती हुई और उन्होंने एक जगह ‘जानू जो तुमने बात छुपाई’ की जगह गलती से ‘जीनू जो तुमने बात छुपाई’ गा दिया था. लेकिन करीब 6 महीने बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने जब यह गाना सुना, तो उन्हें कविता की आवाज को फाइनल कर दिया. ये जानते हुए भी कि गाने में बड़ी गलती है. लेकिन कविता ने उन्हें बताया कि हमें दोबारा रिकॉर्ड करना चाहिए. क्योंकि ऐसे-ऐसे एक गलती हुई है. लेकिन संगीतकार ने रिस्क लिया और गाने को ऐसे ही रिलीज किया और गाना ब्लॉकबस्टर बना.
फिल्म के लिए बना यादगार
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ ने जहां, अनिल कपूर के करियर को चमका दिया. वहीं श्रीदेवी भी इस गाने के बाद ‘हवा हवाई’ कहलाने लगी थीं. ये गाना उनका बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. श्रीदेवी ने गाने में अपने अनोखा अंदाज, एक्सप्रेशन और डांस से ऐसा बनाया कि लोग इस गलती को पकड़ ही नहीं पाए. एक गलत शब्द के बाद भी ये गाना आइकॉनिक बन गया था.
बता दें कि श्रीदेवी का ‘हवा हवाई’ का गाना जब शुरू होता है, शायद आपने नोटिस किया हो कि इससे पहले कुछ अजीबोगरीब शब्द सुनाई देते हैं, जैसे ‘अस्सी-तुस्सी’, ‘लस्सी-पिस्सी’ और ‘मोंबासा’.हालांकि कोई इनका मतलब तक नहीं जानता था. लेकिन ये कुछ शब्द संगीतकार लक्ष्मीकांत ने तैयार किए थे और कुछ गीतकार जावेद अख्तर ने तैयार किए थे.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


