Tips and Tricks: अगर आपके किचन का एग्जॉस्ट फैन भी गंदा हो गया है और ठीक से हवा बाहर नहीं निकल रही है, तो महंगे क्लीनर खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. आपके घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से एग्जॉस्ट फैन की सफाई की जा सकती है. रसोई में खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं, तेल की चिकनाई और मसालों के कण धीरे-धीरे एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड और जाली पर जमने लगती हैं.
अगर आपके किचन का एग्जॉस्ट फैन भी गंदा हो गया है और ठीक से हवा बाहर नहीं निकाल रही हैं, तो महंगे क्लीनर खरीदने की कोई जरूरत नहीं है. आपके घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से एग्जॉस्ट फैन की सफाई की जा सकती है,
अगर आपके फैन पर चिकनाई काफी पुरानी और मोटी हो गई है तो बेकिंग सोडा उपयोगी हो सकता है. बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. उसके बाद इस पेस्ट को चिकनाई वाली जगह पर लगाकर करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्पंज या पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ करें. आखिर में गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें. उसके बाद एग्जॉस्ट फैन साफ दिखाई देने लगेगा,
Add News18 as
Preferred Source on Google
एग्जॉस्ट फैन की चिकनाई को साफ करने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कपड़े पर थोड़ा सफेद सिरका लेकर फैन की जाली और ब्लेड पर जमी चिकनाई को पोंछें. बहुत ज्यादा गंदगी होने पर पहले गर्म पानी और डिशवॉश से सफाई करें, फिर सिरके से सफाई कर सकते हैं.
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तेल की परत को तोड़ देता है और फैन से बदबू भी खत्म कर देता है. सारी गंदगी निकल जाने के बाद फैन के हिस्सों को डिशवॉश लिक्विड मिले गर्म पानी से धोएं और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें और आपका एग्जॉस्ट फैन फिर नया जैसे दिखने लगेगा.
सफाई के लिए सबसे आसान तरीका गर्म पानी और सर्फ को इस्तेमाल करें. सबसे पहले एक बड़े टब में गर्म पानी भरें और उसमें दो चम्मच सर्फ या डिशवॉश लिक्विड डालें. अब फैन के ब्लेड निकालकर इस पानी में 20-25 मिनट के लिए डुबो दें. इससे उस पर जमी चिकनाई नरम हो जाएगी. फिर किसी पुराने ब्रश या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें.
एग्जॉस्ट फैन की सफाई करने से पहले बिजली का कनेक्शन बंद कर दें. मोटर या बिजली वाले हिस्से पर सीधे पानी न डालें. जिन हिस्सों को पानी से धोया गया है, उन्हें पूरी तरह सुखाने के बाद ही वापस लगाएं. अगर फैन की मोटर से आवाज आ रही है, वह बहुत धीमा चल रहा है या सफाई के बाद भी हवा ठीक से बाहर नहीं निकल रही है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



