Image Slider

गाजियाबाद। इंदिरापुरम निवासी लक्ष्मी निवास श्रीवास्तव के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी की है। उनके बैंक खाते से 6,35,170 रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने आईजीएल गैस कनेक्शन के नाम पर एक एपीके फाइल भेजी थी। उन्होंने बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी। पीड़ित से यह एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टॉल कराई गई। इसके बाद ठगों ने फोन हैक कर लिया और खाता खाली कर दिया। लक्ष्मी निवास श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ठगी गई रकम को अवरुद्ध कराने का प्रयास कर रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||