यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. शटडाउन के दौरान 11000 वोल्ट की लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन झुलस गया है. बिजली बहाल होने के बाद हाईटेंशन लाइन की चपेट में लाइनमैन आ गया. हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई से कानपुर रेफर किया गया. पवन के चाचा ने लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आरोप है कि काम की जानकारी होने के बावजूद बिजली बहाल करा दी गई है. ममना सब स्टेशन के धौहल फीडर क्षेत्र के पीली के डेरा का मामला है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Hamirpur News: हमीरपुर में दीवार गिरने से बच्चे की मौत
हमीरपुर जिले में बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा. कच्ची दीवार के मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालक की मौत. पिता के साथ घर के दरवाजे के पास खड़ा था बालक पवन. अचानक भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई कच्ची दीवार. मलबे में दबने से बालक के सिर में आई गंभीर चोट. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया बालक. छानी सीएचसी में डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. बिंवार थाना क्षेत्र के खड़ेही जार गांव का मामला.
Lucknow News: लखनऊ की एक निजी कंपनी में लगी भीषण आग
लखनऊ के हजरतगंज में देर रात एक निजी कंपनी के ऑफिस में लगी आग. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां. आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू. बिल्डिंग में भरे धुएं को निकालने के लिए भी फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घटना में कोई जनहानि नहीं, आग लगने की वजह भी साफ़ नहीं.
Sonbhadra News: सोनभद्र में तस्करों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित
सोनभद्र जिले में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित. ओडिशा से प्रयागराज तक गांजा तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ नवंबर में दर्ज हुआ था मुकदमा. गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में कुल 7 आरोपी हैं नामजद. एक आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, एक आरोपी को मिल चुकी है राहत. फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया.
Prayagraj News: प्रयागराज में दो लड़कियां आपस में भिड़ीं
प्रयागराज जिले में चोरी के आरोप में दो युवतियां आपस में भिड़ीं. दोनों युवतियों के बीच जमकर विवाद हो गया. युवतियों ने बीच सड़क पर एक दूसरे से मारपीट की. जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहे के पास की घटना.
Etawah News: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अवनिंद्र कुमार दुबे ने दिया इस्तीफा
इटावा जिले में भाजपा के महेवा मंडल उपाध्यक्ष अवनिंद्र कुमार दुबे ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया. मंडल उपाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर स्वर्ण समाज पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि वह स्वर्ण समाज के उत्पीड़न और UGC के विरोध में और वर्तमान परिस्थितियों से नाराज होकर इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने अपने लेटर पर इस्तीफा लिखकर जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता को भेजा.
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आज 3572 नवनियुक्त युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
सीएम योगी की बड़ी सौगात. 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र. आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम. कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिव होंगे लाभान्वित.
Om Prakash Rajbhar News: विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का कुनबा बढ़ाने में जुटे ओपी राजभर
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बढ़ा रही अपना कुनबा. चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रदेशभर से लोगों को जुटाने का प्रयास. आज लखनऊ मंत्री ओमप्रकाश राजभर कई बड़े चेहरों को पार्टी में कराएंगे शामिल. सुबह 11 बजे सदस्यता अभियान के बाद प्रेस कांफ्रेंस. विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का घटक दल कर रहे खुद को मजबूत.
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में निकली भगवान शिव की ऐतिहासिक बारात
शाहजहांपुर जिले में हर साल की तरह इस बार भी भगवान शिव की ऐतिहासिक बारात निकली. शिव बारात में 1 लाख से ज्यादा से भक्त शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिव बारात निकाली गई. श्रद्धालुओं में आस्था के साथ शिव बारात का स्वागत किया. भारत में देव स्वरूपों की झांकियां भूत पिशाचों का तांडव दिखा. रात 2:00 बजे तक बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया. कोतवाली इलाके से लेकर सदर बाजार तक प्रमुख गलियों में बारात का स्वागत हुआ.
Ghaziabad News: गाजियाबाद में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में खाद्य विभाग की टीम ने छेना स्टोर पर छापेमारी कर करीब 10 कुंतल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया. खाद्य विभाग टीम ने मौके से रसगुल्ला, अरारोट, पनीर और सेफोलाइट (सोडियम फॉर्मेल्डिहाइड सल्फोक्सिलेट) के चार नमूने लिए हैं. सेफोलाइट का इस्तेमाल ब्लीचिंग और प्रिजर्वेटिव के तौर पर किया जाता है. सभी नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में व्यापारी के साथ लूट करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर
गाजियाबाद जिले में व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़. मेरठ के व्यापारी से स्कॉर्पियो स्वर बदमाशो ने तकरीबन 25 लाख रुपये की लूट को दिया था अंजाम. मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी. दोनों बदमाश सद्दाम और आसिफ को किया गिरफ्तार. कब्जे से लूट के 5 लाख रुपये अवैध असलाह एवम बाइक बरामद. थाना वेवसीटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



