India vs Sri Lanka Colombo test Day 3 Live updates: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जारी भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल कर…और पढ़ें
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कैसा होगा मौसम?
नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. श्रीलंकाई टीम संघर्ष कर रही है. फिलहाल मैच भारत की मुट्ठी में नजर आ रहा है. श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर 8/2 से आगे खेलना शुरू कर दिया है और वह फिलहाल भारत के स्कोर 450 से भी ज्यादा रन पीछे है.
भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 503/9 पहाड़ सा स्कोर बनाकर घोषित की थी. देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) के शानदार शतकों के बिना ये स्कोर संभव नहीं था. इसके अलावा विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (63) और कप्तान शुभमन गिल (50) ने अर्धशतक जमाया था.
पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम दूसरे दिन के आखिरी घंटे में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहती थी, लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण तीन ओवर का ही खेल संभव हो पाया. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु उदारा और मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को आउट कर श्रीलंका की शुरुआत बिगाड़ दी.
LIVE IND vs SL: तीसरे दिन का खेल शुरू
श्रीलंका ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 8/2 से आगे खेलना शुरू कर दिया है. पसिंदु और मिसारा क्रीज पर हैं. भारत ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ अपने अटैक की शुरुआत की है. श्रीलंका को हर हाल में यहां से बड़ी पार्टनरशिप चाहिए. अगर भारत विकेट निकालने में सफल रहता है तो मेहमान गहरी मुश्किल में फंस सकते हैं.
IND vs SL Day 3 Pitch: तीसरे दिन कैसी होगी कोलंबो की पिच?
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब से भारत के लिए खुशखबरी आ रही है. पिच रिपोर्ट से पता लगा है कि आज गेंदें घूमने वाली है. भारतीय स्पिनर्स के आगे श्रीलंकल बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होगी. खासतौर पर मानव सुथार बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
IND vs SL LIVE: आज कैसा है कोलंबो का मौसम?
कोलंबो में दूसरे दिन बारिश की लुकाछिपी जारी रही. दूसरे सेशन के अंत और तीसरे सेशन में बरसात की वजह से मैच रुकता और दोबारा शुरू होता रहा. आज तीसरे दिन मौसम खुशनुमा है. फिलहाल कोलंबो में धूप खिली हुई है. मैच तय समय पर ही शुरू होगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



