Image Slider


Youth enters house with intent to steal, injured after jumping from the roof.



लोनी। न्यू विकास नगर कॉलोनी में रविवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी भागने के दौरान छत से कूदकर घायल हो गया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब एक बजे तीन चोर छत के रास्ते घर में घुसे। आहट होने पर परिवार के लोगों की नींद खुदी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद तीनों चोर छत से गली में कूदकर भागने लगे। इसी दौरान एक चोर को कूदने के दौरान चोट लगी और वह अचेत हो गया, जबकि उसके दो साथी भग गए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ छिद्दा निवासी न्यू विकास नगर बताया है। उसे उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल भेजा गया है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||