Image Slider

Last Updated:

ट्विंकल खन्ना जैसे ही ट्रिप पर जाने के लिए पैकिंग करने लगीं, उनके पालतू डॉग मिस्टर जीव्स को समझ आ गया कि वह घर से दूर जाने वाली हैं. इसके बाद वह उदास हो गया और अपनी नाराजगी जताने के लिए ट्विंकल का मोजा चुराकर भाग गया. ट्विंकल ने इस मजेदार किस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रही पोस्ट

नई दिल्ली. ट्विंकल खन्ना ने अपने पालतू डॉग मिस्टर जीव्स के साथ जुड़ा एक मजेदार किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ट्विंकल ने बताया कि जैसे ही उन्होंने ट्रिप पर जाने के लिए पैकिंग शुरू की, मिस्टर जीव्स को समझ आ गया कि वह घर से कहीं जाने वाली हैं. इसके बाद उसका मूड पूरी तरह बदल गया और वह उदास नजर आने लगा.

ट्विंकल खन्ना की एक पोस्ट इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है.ये पोस्ट फैंस का दिल छू रही है. इस पोस्ट में उनका पालतू डॉग मिस्टर जीव्स ने कुछ ऐसा किया कि जो लोगों का दिल जीत रहा है. इस भावुक पोस्ट के में एक्ट्रेस ने दिल छूने वाली बात कही है.

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की भावुक पोस्ट

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मिस्टर जीव्स के साथ अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. एक फोटो में वह सोफे पर अपने डॉग के साथ बैठी नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उसे गोद में लेकर प्यार करती दिख रही हैं. इन फोटोज के साथ उन्होंने बताया कि मिस्टर जीव्स उनके घर से जाने की बात बिल्कुल पसंद नहीं करता.ट्विंकल ने बताया कि जैसे ही मिस्टर जीव्स ने उन्हें सामान पैक करते देखा, उसकी पूंछ नीचे हो गई और आंखों में भी उदासी नजर आने लगी. उन्होंने मजाक में कहा कि उनका भी घर से जाने का मन नहीं करता, फिर चाहे उन्हें सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न जाना हो.

ट्विंकल ने जीव्स को लेकर कही ये बात

ट्विंकल ने अपनी बात आगे कहते हुए लिखा कि यह भी कहा कि डॉग्स की भावनाओं को समझना कई बार थोड़ा मुश्किल होता है. उनकी आंखों का आकार पहले से ही ऐसा होता है कि वे अक्सर उदास नजर आते हैं. लेकिन मिस्टर जीव्स ने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए जो किया, वह काफी मजेदार था. ट्विंकल के मुताबिक, मिस्टर जीव्स अचानक उनके ऊपर उछलने लगा और उनका एक मोजा चुराकर भाग गया. वह मोजा लेकर इतनी तेजी से भागा कि ट्विंकल उसे पकड़ भी नहीं पाईं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||