Image Slider


Assault over car parking; case registered against three individuals



लोनी। घर के सामने कार पार्क करने काे लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कॉलोनी निवासी गगन की पत्नी दिव्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी ओमप्रकाश उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी करता है। एक अगस्त को उन्होंने घर के सामने वाहन पार्क करने से मना कर दिकिया था। आरोप है कि ओमप्रकाश अपने बेटे आकाश और भतीजे योगेश के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। घटना के बाद पति घर आए तो उन्होंने अभद्रता का विरोध किया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||