Image Slider

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ रोड पर पिलर नंबर 827 के सामने शनिवार को बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।


एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस कंट्रोल पर शनिवार को सूचना मिली कि गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो लोगों का हादसा हो गया है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उखलारसी निवासी भरत (22) पुत्र जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुज निवासी मेट्रो होम्स घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||