Image Slider

Last Updated:

mitchell starc wtc record: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. इस प्रदर्शन के साथ ही इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया. स्टार्क ने मात्र 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए और बांग्लादेशी बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. उनकी की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम 34 ओवर ही खेल सकी और सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई. चलिए जानते हैं, स्टार्क ने WTC में कौन का कारनाम किया.

दरअसल, स्टार्क के नाम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 230 विकेट दर्ज हो गए हैं. यहां तक पहुंचने वाले वह पहले गेंदबाज हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले तक उनके नाम 224 विकेट थे. स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी. उस समय से अब तक स्टार्क ने 56 मैचों की 108 पारियों में 230 विकेट लिए हैं. इस दौरान एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने 8 बार हासिल की है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है.

स्टार्क ने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने ही टीम के दो साथी गेंदबाजों कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन को पीछे छोड़ा. कमिंस ने 54 टेस्ट की 99 पारियों में 225 विकेट लिए हैं, जबकि लियोन ने 57 टेस्ट की 100 पारियों में 225 विकेट लिए हैं. ये तीन ही गेंदबाज अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेटों का आंकड़ा छू या पार कर सके हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेने और डब्ल्यूटीसी इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बनने के अलावा, स्टार्क ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. स्टेन को पीछे छोड़ते हुए स्टार्क टेस्ट फॉर्मेट के दसवें सफलतम गेंदबाज बन गए हैं.

36 साल के स्टार्क के अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो चुके हैं. स्टार्क एक पारी में 19 बार 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट 3 बार ले चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है. स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे. स्टेन अब टेस्ट केसफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट की पहली ही गेंद पर विकेट झटकते ही मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. यह चौथी बार है जब स्टार्क ने किसी टेस्ट मैच की शुरुआती गेंद पर विकेट हासिल किया. इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने चार अलग-अलग मौकों पर मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है.

इससे पहले स्टार्क ने 2016 में श्रीलंका, 2021 में इंग्लैंड और 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया था. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शादमान इस्लाम को आउट कर इस खास क्लब में नया रिकॉर्ड कायम किया. स्टार्क से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिन्स के नाम था, जिन्होंने तीन बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया था.

मिचेल स्टार्क ने पंजा खोलकर एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट पूरे किए. इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में पांच विकेट लेने के मामले में टॉप-5 में एंट्री कर ली है. दिलचस्प यह है कि उनके नाम इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.

स्टार्क ने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 15 गेंदों में 5 विकेट लेकर इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. सबसे कम गेंदों में पांच विकेट लेने के मामले में स्टुअर्ट ब्रॉड और स्कॉट बोलैंड ने 19-19 गेंदों में यह कारनामा किया है. वहीं, शेन वॉटसन ने 21 गेंदों में पांच विकेट पूरे किए थे. अब 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर स्टार्क ने इस रिकॉर्ड बुक में एक और बार अपना नाम दर्ज करा लिया है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||