Image Slider

  • Hindi News
  • Career
  • Arwal Bihar Mid Day Meal Controversy | Worms Found In School Food
3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के अरवल जिले के सदर प्रखंड के करीब 75 सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए गए खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई। खाने में कीड़े देखकर बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। कई जगहों पर प्लेटों में रखा खाना बच्चों ने फेंक दिया। यह मामला 18 अगस्त 2026 का है।

कीड़े देखकर मचा हडकंप

भोजन में कीड़े देखकर बच्चे सहम गए और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। स्कूल में खाना परोसने के दौरान कई स्कूलों में सब्जी के अंदर छोटे-छोटे सफेद कीड़े दिखाई दिए। जैसे ही बच्चों और रसोइयों की नजर सब्जी में मौजूद कीड़ों पर पड़ी, स्कूल प्रशासन ने तुरंत खाना परोसना बंद कर दिया। कई बच्चों ने अपनी थाली का खाना फेंक दिया।

शिकायत मिलने पर रोकी खाने की सप्लाई

मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर हुसैन ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन को भेजा गया है।

अगर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल जिन स्कूलों में शिकायत मिली है, वहां भोजन की सप्लाई रोक दी गई है।

अरवल जिले में स्कूलों के लिए मिड-डे मील की आपूर्ति ‘रॉयल मानव मित्र सेवा समिति’ नाम की एजेंसी के जिम्मे थी। इसी एजेंसी की ओर से स्कूलों में चावल और सोयाबीन-आलू की सब्जी पहुंचाई गई थी।

खाने में नमक की जगह सर्फ परोसा

18 अगस्त को नालंदा के सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में अलग से नमक मांगने पर सर्फ (कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर) परोस दिया गया। इस घटना के बाद 35 बच्चों से ज्यादा को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी मध्य विद्यालय की है। खाना खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी। बीमार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पटना के गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन:BPSC TRE 4.0 की मांग को लेकर शुरू विरोध 13 मांगों तक पहुंचा, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी

पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और झारखंड आंदोलन के बाद बिहार में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का ‘स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह’ आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||