Image Slider


Action taken against 21 hospitals under Ayushman scheme; probe demanded from CM.



साहिबाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत गाजियाबाद के 21 अस्पतालों पर कार्रवाई किए जाने के बाद भाजपा पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। पार्षद का आरोप है कि चुनाव से पहले कुछ अधिकारियों ने साजिश के तहत अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई कर सरकार के प्रति गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अन्य अस्पतालों को भी आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल करने की मांग की है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||