Image Slider

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नए बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान शमशाद (25) निवासी सहबिस्वा कॉलोनी डबल टंकी मुरादनगर के रूप में हुई है। शमशाद आरडीसी राजनगर में लेडिज टेलर का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह किसी काम से नए बस अड्डे पर आए थे। पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक असंतुलित होकर गिर गई और शमशाद कैंटर के पहिये के नीचे आ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई सब्बीर की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||