Pakhi Hegde Exposes Nirahua’s Secret Past: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. शो में पाखी हेगड़े ने खुलासा किया कि निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. यह बात सुनते ही पास बैठीं आम्रपाली दुबे पूरी तरह से शॉक्ड हो गईं. देखिए पूरा वीडियो और जानिए पूरा माजरा.
इस बार निरहुआ और पाखी हेगड़े की पुरानी लव स्टोरी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है, वहीं शो में आम्रपाली दुबे के शॉक भरे रिएक्शन को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.
पाखी हेगड़े के खुलासे ने उड़ाए आम्रपाली के होश
वायरल प्रोमो में दिखाया गया कि आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और एंकर शुभंकर एक साथ बैठे होते हैं. जिसके बाद एंकर अगले गेस्ट का वेलकम करते हैं, ये गेस्ट कोई और नहीं बल्कि दिनेश लाल यादव की रूमर्ड Ex- गर्लफ्रेंड पाखी हेगड़े थीं. एंकर पाखी का वेलकम करते हैं और वहां मौजूद सभी भोजपुरी हसीनाएं भी उनसे हेलो करके वेलकम करती हैं. इसके बाद जब सवालों का सिलसिला शुरू होता है, तो शुभंकर पाखी हेगड़े से पूछते हैं कि पाखी जी आपकी और दिनेश जी की जोड़ी सिर्फ व्यावसायिक थी या कुछ और भी था? जिसके बाद पाखी कहती हैं व्यक्तिगत भी थी. इट वाज मोर दैन फ्रेंडशिप!
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको शादी के लिए भी प्रपोज किया गया था. इस सवाल पर पाखी थोड़ी देर चुप रह जाती हैं, जिसके बाद एंकर उनसे कहते हैं कि आपकी आंखें बहुत कुछ बयां कर रही हैं अपने आप में. जिसके बाद पाखी कहती हैं Yes… दिनेश लाल यादव ने पाखी को प्रपोज किया था. यह बात सुनकर आम्रपाली खुद को रोक नहीं पाईं और वह बहुत ही शॉक्ड होकर कहती हैं, “सीरियसली!”
निरहुआ ने साधी चुप्पी, पानी पीकर संभाला खुद को
इस खुलासे के बाद दिनेश लाल यादव की भी एंट्री हुई. प्रोमो में दिखाया गया कि जब पाखी ने शादी वाला खुलासा किया उसके बाद निरहुआ वहां पहुंचते हैं और वह पाखी को गले लगाते हैं. इस दौरान पाखी काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं. जिसके बाद शुभंकर, दिनेश लाल यादव से कहते हैं कि अभी आपके आने से पहले पाखी जी ने बताया कि आपने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. एक जमाने में आप दोनों को एक दूसरे से प्यार था, आपको पाखी जी से प्यार हुआ था?
यह सुनते ही निरहुआ एकदम चुप हो जाते हैं और कोई जवाब नहीं दे पाते हैं. वह पानी का ग्लास उठाकर पानी पीने लगते हैं. इस दौरान वहां बैठी सभी हसीनाएं हैरान रह जाती हैं, वहीं आम्रपाली पहले ही शॉक्ड दिखाई देती हैं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



