Image Slider

गाजियाबाद। गाजियाबाद के घंटाघर स्थित अमरजीत मेडिकल एजेंसी में 10 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्म के एक कर्मचारी पर भुगतान रिकॉर्ड में हेरफेर और गबन का आरोप है। फर्म संचालिका हरविंदर मक्कड़ ने आरोपी कर्मचारी आकाश राठौर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ित हरविंदर मक्कड़ के मुताबिक गोशाला फाटक पर रहने वाले आकाश राठौर उनकी फर्म में दवाइयों की आपूर्ति और भुगतान संग्रह का काम करता था। जांच के दौरान उसके द्वारा किए गए भुगतानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि आकाश ने भुगतान संबंधी दस्तावेजों में छेड़छाड़ और ओवरराइटिंग की। जानबूझकर फर्म के रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया। इसके परिणामस्वरूप ग्राहकों से प्राप्त भुगतान फर्म के खातों में सही ढंग से दर्ज नहीं हुए। बिलों और ग्राहक खातों के सत्यापन के बाद 10 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ। फर्म का मानना है कि विस्तृत ऑडिट के बाद यह राशि और बढ़ सकती है। पुलिस ने आकाश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||