Last Updated:
dhruv jurel broke hardik pandya record: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने निचले क्रम में उतरकर शानदार शतक जड़ा और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. जुरेल ने 115 रन की पारी के साथ श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम था, जिन्होंने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में 108 रन बनाए थे.
ध्रुव जुरेल ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड.
हार्दिक पंड्या का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
हार्दिक ने 2017 में पल्लेकेले में 108 रन की पारी खेली थी. वह श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज थे. अब जुरेल इस लिस्ट में उनके साथ शामिल हो गए हैं. हालांकि, नाबाद 115 रन ने उन्हें श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे सबसे बड़ी पारी खेलने वाला बल्लेबाज बना दिया. श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे शतक लगाने वाले जुरेल सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.
विदेशी बल्लेबाजों में भी खास जगह
श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी बल्लेबाजों की लिस्ट में भी जुरेल का नाम शामिल हो गया है. वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. जुरेल ने आयरलैंड के कर्टिस कैंफर को पीछे छोड़कर टॉप-5 में जगह बनाई. न्यूजीलैंड इ रिचर्ड हेडली इस लिस्ट में 151* रन बनाकर सबसे ऊपर हैं. उनके हमवतन डेनियल विटोरी 140 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के सलमान आगा तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2023 में नाबाद 132 रन बनाए थे. खास बात यह है कि जुरेल की यह पारी उसी सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर आई, जहां रिचर्ड हेडली, डेनियल विटोरी और सलमान आगा ने भी बड़ी पारियां खेलीं.
पंत-रहाणे के क्लब में शामिल
जुरेल साल 2000 के बाद विदेशी जमीन पर भारत के लिए नंबर-7 पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारियों की टॉप-5 लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. ऋषभ पंत इसमें सबसे ऊपर हैं. उन्होंने सिडनी टेस्ट में नाबाद 159 रन बनाए थे. अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2014 में 118 रन की पारी खेली थी. ऋषभ पंत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी हैं. उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 114 रन की पारी खेली थी. जुरेल चौथे स्थान पर हैं. अन्य बल्लेबाजों में रिद्धिमान साहा (104 बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट, 2016) और रवींद्र जडेजा (104 बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2022) शामिल हैं.
2024 के बाद पहली बार भारत के नंबर-7 बल्लेबाज का शतक
जुरेल का शतक एक और वजह से खास है. टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पिछला शतक नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया था. उन्होंने दिसंबर 2024 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी. इसके बाद अब जुरेल ने यह कारनामा किया है. उनकी पारी ने न सिर्फ भारत के स्कोर को 500 के पार पहुंचाया, बल्कि दिखाया है कि वह निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर बड़ी और अहम पारियां खेल सकते हैं.
About the Author
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


