Image Slider

होमखेलक्रिकेटछक्का मार तुझे IPL में खिलवा दूंगा…डिकवेला को स्लेज करके जायसवाल ने किया OUT

Last Updated:

Yashasvi Jaiswal Niroshan Dickwella Slazzing: भारत के यशस्वी जायसवाल ने गॉल में जारी पहले टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को उकसाकर उनका विकेट गिरवा दिया. इस विकेट के गिरने से श्रीलंका की मैच बचाने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई. जायसवाल और डिकवेला की बातचीत का वीडियो स्टंप माइक में कैद हुआ है.

Zoom

जायसवाल और डिकवेला के बीच स्लेजिंग

गॉल: क्रिकेट में स्लेजिंग आम है. अक्सर खिलाड़ी विरोधी टीम को परेशान करने या उनका फोकस हटाने के लिए माइंड गेम खेलते हैं. मैदान पर उकसाते हैं और जब प्लेयर का ध्यान भंग होता है तो उन्हें विकेट भी मिल जाता है और स्लेजिंग करना सफल कहलाता है. गॉल टेस्ट के आखिरी दिन यही देखने को मिला. जब यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को उकसाया और उन्हें आउट करवा दिया.

हिम्मत है तो छक्का मारो- जायसवाल
दरअसल, जब श्रीलंकाई बल्लेबाज डिकवेला बैटिंग करने आए तो यशस्वी जायसवाल उन्हें लगातार उकसाते रहे और कहते रहे, ‘अगर हिम्मत है तो छक्का मारो! अगर तुम इधर छक्का मारागो तो मैं संगा (कुमार संगाकारा) से बात करूंगा और तुम्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट दिलवा दूंगा.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||