Image Slider

Last Updated:

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म के बाद साल के आखिर में एक और बड़े बजट की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसने रिलीज से काफी पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. मेकर्स ने महीनों पहले टिकट बिक्री शुरू कर दी है और शुरुआती आंकड़े बेहद शानदार बताए जा रहे हैं. प्रीमियम फॉर्मेट में भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए बताते हैं वो कौन फिल्म है.

नई दिल्ली. साल 2026 के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की ऐसी टक्कर देखने को मिलने वाली है, जिसका असर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिखाई दे सकता है. पहले नवंबर में नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसके कुछ ही हफ्तों बाद एक बार फिर बड़े बजट की फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसकी एडवांस टिकट बिक्री ने बता दिया कि ये फिल्म कैसे रिलीज होते ही तहलका मचाने वाली है.

नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1 ’की रिलीज के बाद मार्वल स्टूडियोज ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज होने वाली है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने रिलीज से चार महीने पहले ही एडवांस बुकिंग के ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है. फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इसकी एडवांस टिकट बिक्री ने अब से ही जबरदस्त कमाई कर ली है.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है. ऐसे में दिवाली और उसके बाद के हफ्तों में ‘रामायण’ को लेकर बने माहौल के तुरंत बाद ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का आना सिनेमाघरों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच करीब छह हफ्ते का अंतर है, लेकिन दोनों ही फिल्मों का स्केल बहुत बड़ा है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के रूप में दिखाई देंगे.

कहानी में अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो एक ऐसे खतरे से लड़ते नजर आएंगे, जो पूरे मल्टीवर्स को खत्म करने की ताकत रखता है. इसके अलावा फिल्म में एवेंजर्स, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर से जुड़े कई चर्चित किरदारों के एक साथ आने की उम्मीद है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक करीब 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 956.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर यह रफ्तार जारी रही, तो ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दुनिया भर में 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9,500 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग कर सकती है. खास बात यह है कि फिल्म की टिकटें 43 दिनों के बजाय रिलीज से चार महीने पहले बिक्री के लिए आ गई.

फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक करीब 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 956.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर यह रफ्तार जारी रही, तो ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दुनिया भर में 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 9,500 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग कर सकती है. खास बात यह है कि फिल्म की टिकटें 43 दिनों के बजाय रिलीज से चार महीने पहले बिक्री के लिए आ गई.

भारतीय दर्शकों के लिए अभी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे ही बुकिंग खुलेगी, ‘स्पाइडर-मैन’ की तरह लोगों का जबरदस्त एक्सपीरियंस मिलेगा. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का बजट भी करीब 40 करोड़ डॉलर बताया जा रहा है. फिल्म करीब 2 घंटे 45 मिनट लंबी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||