Image Slider

Last Updated:

पान मसाला से जुड़े विज्ञापनों का विवाद सिर्फ सितारों तक सीमित नहीं है. असली सवाल यह है कि ‘इलायची’, ‘माउथ फ्रेशनर’ या दूसरे उत्पादों के नाम पर होने वाले विज्ञापन कहीं उस ब्रांड की पहचान को तो मजबूत नहीं करते, जिसका संबंध पान मसाला या तंबाकू उत्पादों से है. यही वजह है कि सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट और सरोगेट विज्ञापन को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है. इस बहस में शाहरुख खान, अजय देवगन या टाइगर श्रॉफ नहीं कई बड़े दिग्गज फंस चुके हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और विज्ञापन की दुनिया का रिश्ता काफी पुराना है. बड़े सितारों की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाती हैं. लेकिन जब बात पान मसाला, गुटखा या उनसे जुड़े सरोगेट विज्ञापनों की आती है, तो बखेड़ा भी खड़ा हो जाता है. हाल ही में महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलाइची के विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा है. अधिकारियों का आरोप है कि ऐसे विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रचार का जरिया बन सकते हैं. तीनों को जवाब देने और विज्ञापन से जुड़े प्रचार को रोकने को कहा गया है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे पान मसाला या उससे जुड़े विज्ञापनों को लेकर आलोचना झेल चुके हैं. आइए जानते हैं ऐसे 10 चर्चित नामों के बारे में.

शाहरुख खान लंबे समय से विमल की ‘इलायची’ कैंपेन का हिस्सा रहे हैं. अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी पहले भी इस विज्ञापन में नजर आई और बाद में टाइगर श्रॉफ भी इससे जुड़े. 2026 में महाराष्ट्र FDA के नोटिस के बाद एक बार फिर उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट चर्चा में है.

अजय देवगन का भी विमल से जुड़ाव कई सालों से है और ‘जुबान केसरी’ कैंपेन के कारण वह इस ब्रांड से खास तौर पर पहचाने जाते हैं. आलोचना के बीच एक्टर पहले कह चुके हैं कि किसी उत्पाद को हानिकारक माना जाता है तो उसे बेचा ही नहीं जाना चाहिए. अब 2026 में FDA नोटिस ने इस पुराने विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले टाइगर श्रॉफ भी पान मसाला से जुड़े विज्ञापनों के कारण आलोचना का सामना कर चुके हैं. वह पहले पान बहार के विज्ञापन में महेश बाबू के साथ नजर आए थे और बाद में विमल कैंपेन से जुड़े. उनके विमल विज्ञापन पर अब महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.

2022 में विमल इलायची विज्ञापन में शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आने के बाद अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलनी पड़ी. खास बात यह थी कि वह पहले तंबाकू वाली चीजों का विज्ञापन नहीं करने की बात कह चुके थे. विवाद बढ़ने के बाद अक्षय ने माफी मांगी, ब्रांड से पीछे हटने का ऐलान किया और अपनी पूरी एंडोर्समेंट फीस एक अच्छे काम के लिए देने की बात कही.

अमिताभ बच्चन ने 2021 में कमला पसंद के ‘सिल्वर कोटेड इलायची’ विज्ञापन में रणवीर सिंह के साथ काम किया था. विज्ञापन सामने आते ही सोशल मीडिया और एंटी-टोबैको संगठनों ने सवाल उठाए. इसके बाद बिग बी ने ब्रांड के साथ अपना करार खत्म कर दिया और मिली हुई फीस वापस कर दी थी.

रणवीर सिंह भी कमला पंसद के उसी विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे. विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि बड़े सितारों की लोकप्रियता का इस्तेमाल पान मसाला इंडस्ट्री की ब्रांड पहचान मजबूत करने के लिए किया जा रहा है. यह विज्ञापन सरोगेट एडवरटाइजिंग की बहस का चर्चित उदाहरण बना.

ऋतिक रोशन की फिटनेस और यूथ आइकन वाली छवि के कारण उनके पान मसाला से जुड़े विज्ञापन पर खास तौर पर सवाल उठे. उन्होंने दिलबाग की सिग्नेचर इलायची के विज्ञापन में काम किया.

सलमान खान राजश्री पान मसाला के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं. उनके एंडोर्समेंट को लेकर भी आलोचना हुई और मामला उपभोक्ता अदालत तक पहुंचा. 2026 में कोटा की उपभोक्ता अदालत में इस मामले की कार्यवाही जारी रही, जहां विज्ञापन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर कानूनी मुद्दे सामने आए.

सैफ अली खान पान बहार के विज्ञापन में नजर आए थे. इस विज्ञापन को लेकर एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) में शिकायत भी हुई थी. ASCI ने माना कि स्वास्थ्य चेतावनी वाले पान मसाला उत्पाद के विज्ञापन में फिल्मी सितारे की मौजूदगी बच्चों और युवाओं पर प्रभाव डाल सकती है.

सनी देओल का मामला थोड़ा अलग है. हाल ही में उन्होंने कहा कि वह पैसे के लिए भी पान मसाला या इलायची जैसे ब्रांड का विज्ञापन नहीं करेंगे. लेकिन इसके तुरंत बाद उनका एक पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह रवि किशन के साथ पान मसाला का प्रचार करते दिखाई दिए. इस पुराने वीडियो ने उनके पुराने और नए बयानों के बीच अंतर को लेकर चर्चा छेड़ दी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||