Image Slider

Last Updated:

अमेठी में एक जनपद एक व्यंजन योजना शुरू हुई. समोसा, गुड़ की खीर और बड़ी पूड़ी को पहचान मिलेगी. बेरोजगारों को प्रशिक्षण व अनुदान देकर रोजगार दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक व्यंजन में अमेठी जिले में व्यंजन की पहचान को बढ़ावा देने के लिए और कारीगर के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सकारात्मक कदम उठाया गया है.

अमेठी: रोजगार के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम बेरोजगारों के लिए चलाए जाते हैं. ऐसे में एक जनपद एक उत्पाद योजना के बाद अब एक जनपद एक व्यंजन के तहत भी बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. बेरोजगार इसमें अपना आवेदन कर परंपरागत व्यंजन को तैयार कर उसके जरिए रोजगार कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. जिले में इसके लिए परंपरागत खानपान को बढ़ावा देने की तैयारी है. जिले में अब एक जनता एक व्यंजन कों प्रदेश की पहचान बनाने की तैयारी शुरू की गई है. जिसके तहत अब बेरोजगार एक जनपद एक व्यंजन में भी रोजगार पाकर कमाई कर सकेंगे.

समोसा, गुड़ की खीर और बड़ी वाली पूरी बनेगी पहचान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक व्यंजन में अमेठी जिले में व्यंजन की पहचान को बढ़ावा देने के लिए और कारीगर के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सकारात्मक कदम उठाया गया है. अमेठी जिले की बात करें तो अमेठी जिले में इस योजना के अंतर्गत समोसा, गुड़ की खीर, बड़ी वाली पूडी का चयन किया गया है. जिसे अब धरातल पर उतारते हुए इसे रोजगार की मुख्य धारा से भी जोड़ा जाएगा.

अनुदान भी उपलब्ध कराएगा विभाग

इस अभियान को लेकर भारतीय पैकेजिंग संस्थान लखनऊ कें विशेषज्ञ डां अंशुमान ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि इस अभियान में लोगों को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल है. उन्होंने कहा कि समोसे का तो व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और इसका प्रचलन भी है लेकिन गुड़ की खीर और बड़ी वाली पूडी का उत्पादन अभी बाजारों में नहीं होता है. इसको लेकर भी लोगों के अंदर जागरूकता की जा रही है. खासकर उद्यमियों में कि वह कैसे इस उत्पाद की ब्रांडिंग करें और उसे अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कर उसे रोजगार से जोंड़े.

सुरक्षा मानक लाइसेंस पंजीकरण होगा

उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग की तरफ से खाद्य सुरक्षा, सुरक्षा मानक लाइसेंस पंजीकरण के साथ-साथ कैसे इसे एक बेहतर रोजगार में शामिल किया जा सकता है. इसकी बारीकियां के बारे में समझाया जाएगा और इसका बकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इसके साथ ही जो भी उद्यमी होंगे उन्हें अनुदान भी दिया जाएगा जिससे उत्पादन की पहचान बढ़ सके और रोजगार का मौका बेरोजगारों को मिल सकेंगा.

वहीं जिला उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में मूंज के तहत कई व्यवसाईयों का काम तेजी से चल रहा है. अब एक जनपद एक व्यंजन में भी बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा. जिसके तहत बेरोजगारों को प्रोसेसिंग का काम सिखाया जाएगा. जिससे उन्हें रोजगार का मौका मिलेगा इसके साथ व्यंजन की पहचान से जिले की पहचान प्रदेश स्तर तक जाएगी.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||