Image Slider

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. यही कारण है कि कई बार उनके बयान से विवाद भी हो जाता है. संजय मांजरेकर से जुड़ी ऐसी कई घटनाएं हैं. ऐसा ही एक नया मामला अब भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में सामने आया है, जिसमें उनकी मुरली कार्तिक से बहस होती दिख रही है. मांजरेकर और कार्तिक दोनों टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर ब्रॉडकास्टर टीम में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संजय मांजरेकर और कार्तिक की बहस कम, पर्सनल कमेंट ज्यादा नजर आता है. हालांकि, कमेंटबाजी की शुरुआत संजय मांजरेकर ने नहीं की थी. सबसे पहले मुरली कार्तिक ने उन पर कटाक्ष किया, जिसके बाद बात आगे बढ़ी और असहजता बढ़ गई थी.

क्या है मुरली कार्तिक और मांजरेकर का विवाद?

भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के दौरान मुरली कार्तिक, अजिंक्य रहाणे और संजय मांजरेकर के बीच चर्चा हो रही थी. इस दौरान कार्तिक संजय मांजरेकर से कहते हैं, “हम सभी की तरफ से एक गुजारिश है. आपका सेंचुरी वाला पाउट बहुत मशहूर है, लेकिन इस पाउट के चक्कर में आप क्या कह रहे हैं समझ ही नहीं आता. पाउट को थोड़ा कम करिए.” कार्तिक के इस कमेंट पर मांजरेकर भी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने पलटवार करते हुए कार्तिक पर पर्सनल कमेंट कर दिए.

कार्तिक के जवाब में मांजरेकर ने कहा, “ये बहुत ही खराब था. क्या स्क्रीन को स्प्लिट करके कैमरा दूसरे साथी पर शिफ्ट हो सकता है? क्योंकि उनसे बात करना ज्यादा अच्छा है और उनका चेहरा भी काफी खुशनुमा है.” चूंकि कार्तिक के साथ रहाणे बैठे थे, इसलिए साफ था कि मांजरेकर ने रहाणे पर कैमरा ले जाने के लिए कहा.

शीशे में देखकर खुद करते होंगे अपनी तारीफ- मांजरेकर

हंसी-मजाक से शुरू हुई यह बातचीत कब पर्सनल कमेंट बन गई, कार्तिक और मांजरेकर को इसका अंदाजा नहीं रहा. मांजरेकर ने कार्तिक पर एक और कमेंट करते हुए कहा, “मुझे यह सोचकर हैरानी होती है कि मुरली कार्तिक शीशे में खुद को देखकर अपनी ही आवाज में कहते होंगे – सुपरब.” इस पर कार्तिक ने फिर कहा, “मैं खुद कभी नहीं देखता. यह काम आप करते हैं. जो भी आपको जानता है, जिसने आपके साथ खेला या काम किया है, वह सब जानता है.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||