Up:पैमाइश करने पहुंची प्रशासन की टीम, बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत; ग्रामीण बोले- जांच के लिए इतनी दहशत क्यों? – Elderly Man Died Of Heart Attack After Seeing Municipal Team Arrived To Measure Land For Houses In Ghaziabad
Image Slider
{“_id”:”6a846012116b492902072bbd”,”slug”:”elderly-man-died-of-heart-attack-after-seeing-municipal-team-arrived-to-measure-land-for-houses-in-ghaziabad-2026-08-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पैमाइश करने पहुंची प्रशासन की टीम, बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत; ग्रामीण बोले- जांच के लिए इतनी दहशत क्यों?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक रिछपाल (फाइल फोटो) – फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के गांव सीकरी कलां में मंगलवार सुबह मकानों की भूमि की पैमाइश करने गई नगर पालिका और प्रशासन की टीम को देखकर 70 वर्षीय बुजुर्ग रिछपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई। आरोप है कि टीम में शामिल बांउसरों को देखकर रिछपाल सदमें में आ गए, इसके बाद उन्हें हार्टअटैक आ गया। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
गांव सीकरी कलां निवासी दिव्यांग बिजेंद्र जाटव अपनी पत्नी और दो बेटियों व 70 वर्षीय पिता रिछपाल के साथ रहते हैं। दिव्यांग बिजेन्द्र जाटव मजदूरी कर परिवार का पालन करते है। बताया कि उन्होंने वर्ष 1976 में सरकार की ओर से आंवटित 100 वर्ग गज का आवासीय पट्टा 2009 में ग्रामीण से खरीदा था। उस पर वह मकान बनाकर रह रहें है। बताया कि लगभग बीस वर्ष पूर्व पट्टे को अवैध बताकर शिकायत की गई थी। सिविल कोर्ट में वाद दायर किया,सिविल कोर्ट का फैंसला पट्टाधारकों के पक्ष में आया था।