Image Slider

Last Updated:

Today Vrishabh Rashifal 18 August: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मंगलवार को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिलने और परिवार या दोस्तों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. लव लाइफ में भी पुराने मतभेद दूर होकर रिश्तों में मिठास लौट सकती है. आखिर मंगलवार को वृषभ राशि के लिए कौन-कौन से बड़े योग बन रहे हैं और किन मामलों में सावधानी रखनी होगी, जानिए पूरा राशिफल.

Today Vrishabh Rashifal 18 August: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 अगस्त को सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपको आपके परिवार या दोस्तों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं आज उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा.

नौकरी में प्रमोशन के योग
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपके काम के दम पर ही प्रमोशन भी मिल सकता है. आज परिस्थितियां जैसी भी हो आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा. जो लोग बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अच्छा मुनाफा भी होगा. आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार भी दें सकते हैं. आज आप यात्रा करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा.

चांदी में करें पैसा निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो शेयर बाजार नहीं बल्कि चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको कम समय में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा. आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा भी निवेश कर सकते हैं.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चलें आ रहें पुराने झगड़े पर भी ब्रेक लगेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी ज्जे सकते हैं. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने वाणी पर थोड़ा संयम जरूर रखें.

5 बार करें हनुमान चालीसा का पाठ
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान हनुमान जी की पूजा आराधना करें. आज आप हनुमान मंदिर में बैठ यदि 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे आपके सारे संकट जरूर दूर होंगे.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||