जिस चीनी एनिमेटेड फिल्म को दर्शकों ने ‘2026 की सबसे खराब फिल्म’ तक कह दिया, वही अब बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट बन चुकी है. ‘Niu Lai’ के कमजोर एनीमेशन और अजीब किरदारों के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए और फिल्म की जमकर ट्रोलिंग हुई. यही ट्रोलिंग उसकी सबसे बड़ी पब्लिसिटी बन गई. मां-बेटे ने मिलकर बनाई इस फिल्म ने बेहद कम बजट के बावजूद करोड़ों की कमाई कर सबको चौंका दिया.
‘Niu Lai’ 5 अगस्त को रिलीज हुई थी.
‘Niu Lai’ 5 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का एनीमेशन इतना साधारण था कि देखने वाले दर्शकों ने इसकी तुलना किसी ‘स्टूडेंट प्रोजेक्ट’ से कर दी. कई यूज़र्स ने तो इसे ‘एआई से भी बदतर’ और ‘साल 2026 की सबसे खराब फिल्म’ करार दे दिया था.
ट्रोलिंग बनी सबसे बड़ी पब्लिसिटी
14 अगस्त के आसपास Douyin और Weibo जैसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसके अजीबो-गरीब क्लिप्स वायरल होने लगे, जिसके बाद हर कोई इस फिल्म की चर्चा करने लगा और यही मजाक फिल्म के लिए सबसे बड़ी पब्लिसिटी बन गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती दिनों में फिल्म का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि पहले करीब 10 दिनों में इसकी कमाई 10 हजार युआन यानी 1.5 लाख रुपये तक भी नहीं पहुंची. शुरुआत में इसे देखने के लिए बेहद कम दर्शक थिएटर पहुंचे. लेकिन बाद में इस फिल्म की इतनी चर्चा हुई कि देखते ही देखते दर्शकों ने टिकट खरीदकर फिल्म देखने शुरू कर दिए.
अचानक बढ़ी कमाई
15 अगस्त के आस-पास इसकी दैनिक कमाई में जबरदस्त उछाल आया और थिएटरों ने इसके शो बढ़ाने शुरू कर दिए. कुछ ही दिनों में इसकी कुल कमाई लाखों युआन तक पहुंच गई. 17 अगस्त तक फिल्म की कमाई करीब 1.5 करोड़ युआन यानी लगभग 2.1 मिलियन डॉलर के आस-पास पहुंचने की रिपोर्ट सामने आई. अब ये फिल्म चीन की 2026 की टॉप-ग्रॉसिंग एनिमेटेड फिल्मों में शामिल करने के लिए काफी था.
A newly released animated film called “Niu Lai” (牛来) is going viral for all the wrong reasons in China.
People are calling the visuals “disaster-level” , the entire production team was basically just two people: the director and the screenwriter. After 9 days in theaters, the… pic.twitter.com/l7RM9ZER67
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



