बॉलीवुड में जब भी शानदार संगीत और रूमानी कहानियों के मेल की बात होती है, रणबीर कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है. अपने शुरुआती दौर से ही उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर गए. उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही है- दिल छू लेने वाली लव स्टोरी और शानदार गानों का तड़का. अपनी एक्टिंग के बल पर उन्होंने हर रोल को अमर बना दिया. अगर आप घर बैठे उनकी रोमांटिक फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपको 7 नाम बताते हैं.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने शुरुआती करियर में रोमांस और म्यूजिक के संगम को बड़े पर्दे पर बेहद खास अंदाज में पेश किया है. उनकी कई फिल्में ऐसी हैं, जहां शानदार लव स्टोरी के साथ एवरग्रीन गानों की धुनें दर्शकों को बांधे रखती हैं. रणबीर ने हर मूवी में अपने किरदारों से जान फूंकी है. आज हम आपको उनकी 7 म्यूजिकल रोमांटिक फिल्मों के बारे में बतात हैं जो ओटीटी पर मौजूद हैं.
रॉकस्टार: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की यह फिल्म एक सीधे-साधे दिल्ली के लड़के जनार्दन से पॉप-आइकन बने जॉर्डन बनने के सफर को दर्शाती है. फिल्म का प्लॉट टूटे दिल के दर्द और उससे पैदा हुए संगीत के जुनून के इर्द-गिर्द घूमता है. एआर रहमान का संगीत और इरशाद कामिल के बोल इस लव स्टोरी को अमर बनाते हैं. इसमें नरगिस फाखरी, कुमुद मिश्रा, शम्मी कपूर भी नजर आए थे. आप इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ऐ दिल है मुश्किल: रणबीर कपूर की इस मूवी का डायरेक्शन करण जौहर ने किया था. एकतरफा प्यार, दोस्ती और दिल टूटने के अहसास पर यह फिल्म. आधारित है. मूवी में अयान (रणबीर) और अलिजेह (अनुष्का) की गहरी दोस्ती के बीच अयान के एकतरफा प्यार का सफर दिखाया गया है. प्रीतम के संगीत और अरिजीत सिंह की आवाज वाले गाने इस इमोशनल सफर को और यादगार बना देते हैं. नेटफ्लिक्स पर फिल्म मौजूद है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ये जवानी है दीवानी: अयान मुखर्जी की यह सुपरहिट फिल्म करियर के सपनों, दोस्ती और प्यार के बीच संतुलन साधने की कहानी है. फिल्म का प्लॉट कबीर उर्फ बनी (रणबीर कपूर) और नैना (दीपिका पादुकोण) के सफर पर आधारित है, जो एक-दूसरे से बेहद अलग होकर भी करीब आते हैं. ‘बदतमीज दिल’ हो या ‘कबीरा’ फिल्म के सभी गाने लोगों के दिलों में बस चुके हैं. आदित्य रॉय कपूर, कल्कि केक्लां भी फिल्म का हिस्सा थे और इसे आप नेटफ्लिक्स स्ट्रीम कर सकते हैं.
बर्फी: अनुराग बसु की यह मास्टरपीस फिल्म बिना बोले सिर्फ अहसासों और खूबसूरत धुन से प्यार की परिभाषा समझाती है. यह कहानी बर्फी (रणबीर कपूर) की है, जो बोल-सुन नहीं सकता और झिलमिल (प्रियंका चोपड़ा) से प्यार कर बैठता है. अजय-अतुल और प्रीतम के बैकग्राउंड स्कोर और मेलोडियस गाने फिल्म की रूह हैं. इलियाना डीक्रूज भी फिल्म का हिस्सा थीं. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
सांवरिया: संजय लीला भंसाली की यह भव्य म्यूजिकल-डेब्यू फिल्म एक जुनूनी प्रेमी रणबीर राज और अपनी मोहब्बत का इंतजार कर रही सकीना की खूबसूरत कहानी है. फिल्म का प्लॉट लव स्टोरी पर आधारित है, जिसे भंसाली के भव्य सेट्स और मोंटी शर्मा के क्लासिकल-रोमांटिक म्यूजिक से सजाया गया है. इस फिल्म से रणबीर कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
अजब प्रेम की गजब कहानी: यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ बनी प्यारी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है. फिल्म का प्लॉट प्रेम (रणबीर कपूर) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमता है, जो जेनी (कैटरीना कैफ) से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन उसकी खुशी के लिए उसकी मोहब्बत को किसी और से मिलाने में भी संकोच नहीं करता. प्रीतम के संगीत में आतिफ असलम के गाए गाने जैसे ‘तू जाने ना’ और ‘तेरा होने लगा हूं’ आज भी ऑल-टाइम फेवरेट हैं. प्राइम वीडियो पर आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
तू झूठी मैं मक्कार: लव रंजन निर्देशित यह मॉडर्न म्यूजिकल-रोमकॉम आज के दौर के रिश्तों और ब्रेकअप्स पर एक हल्की-फुल्की कॉमेडी पेश करती है. मिकी और टिन्नी की यह लव स्टोरी चालाकी और प्यार के खेल के बीच उलझती है. अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान के गाए पेपी डांस ट्रैक्स और रोमांटिक मेलोडीज फिल्म की जान हैं. इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे और उनके अलावा श्रद्धा कपूर, डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी अहम किरदारों में नजर आए थे. नेटफ्लिक्स पर यह मूवी मौजूद है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



