Last Updated:
Kiren Rijiju Attack Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुआई में NEET-UG पेपर लीक मामले में दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया. छात्रों की ओर से इस दौरान कई तरह की मांगें रखी गई थीं. सरकार की ओर से उनकी डिमांड माने जाने के बाद विरोध-प्रदर्शन का दौर समाप्त हुआ था. अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके आम आदमी पार्टी से जुड़ाव को लेकर सुर्खियों में हैं.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया है. (फोटो: अभिजीत दिपके के X अकाउंट से साभार)
Kiren Rijiju Attack Abhijeet Dipke: केंद्रीय मंत्री किरने रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिपके आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता हैं, ऐसे में वे छात्र कैसे बन गए. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े कार्यकर्ता हैं और छात्र नेता के रूप में खुद को पेश कर रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे युवा नेतृत्व वाले आंदोलन में छात्रों की चिंताएं वास्तविक हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की ओर से आंदोलन को अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश उचित नहीं है.
न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में रिजिजू ने छात्र आंदोलनों से उभर रहे नए युवा नेतृत्व पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सरकार छात्रों की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से लेती है और उनसे सीधे संवाद के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने छात्र सक्रियता और राजनीतिक अवसरवाद के बीच अंतर करने की जरूरत बताई. रिजिजू ने कहा, ‘छात्रों की चिंताएं जायज हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी और अन्य लोगों की ओर से स्थिति को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है.’ उन्होंने अभिजीत दिपके का जिक्र करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र से हैं और AAP कार्यकर्ता रहे हैं, ऐसे में उन्हें छात्र नेता के तौर पर पेश किए जाने पर सवाल उठता है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनावी झटकों के बाद कुछ राजनीतिक दल छात्रों की आड़ में अपना एजेंडा आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों में स्वाभाविक ऊर्जा और जुनून होता है और सरकार उनसे बातचीत कर सकती है, लेकिन राजनीतिक दलों को छात्रों के पीछे छिपकर अपने राजनीतिक हित साधने से बचना चाहिए.
जेन Z पर क्या बोले किरेन रिजिजू?
रिजिजू ने भाजपा और Gen Z के बीच कथित दूरी की धारणा को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि भारतीय और व्यापक एशियाई समाज में परिवार और पीढ़ियों के बीच संबंध मजबूत होते हैं. उनके मुताबिक, युवाओं और बुजुर्गों के बीच विचारों का अंतर होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे लगातार संवाद के जरिए कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की बातें सुनने के साथ-साथ उन्हें अपनी नीतियों और फैसलों के बारे में समझाना भी चाहिए. रिजिजू के अनुसार, Gen Z के साथ लगातार संवाद ही पीढ़ियों के बीच दूरी कम करने का प्रभावी तरीका है.
I’m truly grateful for all the opportunities you provided me while working with you.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



