Meerut Latest News: मेरठ के बलिदानी एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया. इस मौके पर उनके बेटे ने पिता को याद करते हुए कहा कि “मैं भी अपने पिता की तरह खाकी वर्दी पहनूंगा और देश की सेवा करूंगा.”
बलिदानी एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक से सम्मानित किया गया.
मुठभेड़ के दौरान पुलिस और कग्गा गैंग के सदस्यों के बीच करीब 30 मिनट तक फायरिंग हुई थी. दोनों ओर से करीब 40 गोलियां चली थीं. एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कई फायर किए थे. इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने टीम का नेतृत्व करते हुए करीब आधे घंटे तक बदमाशों का मुकाबला किया. इस दौरान उन्हें तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
मेरठ के इंचौली के रहने वाले बलिदानी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर पर एडीजी मेरठ ज़ोन समेत पूरा पुलिस महकमा पहुंचा एडीजी मेरठ जोन ने सुनील कुमार की पत्नी उनकी बेटी और बेटे से मुलाकात की. सुनील कुमार की वीरता को सैल्यूट किया. सुनील कुमार के बेटे का कहना है कि वह भी अपने पिता की तरह खाकी वर्दी पहनेंगे और देश की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे वह बार-बार सरकार का भी धन्यवाद कर रहे हैं. सुनील कुमार की पत्नी की आंख के आंसू आज भी सूखे नहीं है. वह उस पल को याद करके फफक के रो पड़ती है. सुनील कुमार के बेटे ने बताया कि वह भी पुलिस में जाकर अपने पापा का और मान बढ़ाना चाहते हैं. बेटे ने बताया कि पापा ने घर से ज्यादा ड्यूटी को टाइम दिया है. उनकी बेटी ने कहा कि मेरे पापा बहुत हसमुख थे.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


