बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों कोमल रानी स्वर्णकार के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं. हालांकि, बात सिर्फ अफेयर तक सीमित नहीं हैं, खबरें हैं कि कोमल, गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ के अलावा एक अन्य प्रोजेक्ट में भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस तरह दर्शकों को पर्दे पर यह नई जोड़ी दो फिल्मों में देखने को मिलेगी.
कोमल रानी स्वर्णकार संग उड़ीं गोविंदा के अफेयर की अफवाहें.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका नाम इन दिनों कोमल रानी स्वर्णकार नाम की एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, गोविंदा ने इन अफवाहों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. एक्टर ‘रूपा’ नाम की फिल्म से कमबैक करने जा रहे हैं, लेकिन चर्चा है कि दोनों एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में साथ नजर आने वाले हैं.
कोमल रानी स्वर्णकार के अचानक चर्चा में आने की सबसे बड़ी वजह गोविंदा के पर्दे पर जोड़ी बनी है. गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ में कोमल उनके अपोजिट लीड हीरोइन के रोल में नजर आने वाली हैं. अपनी इस कमबैक फिल्म के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘शायद यह मेरी किस्मत में ही लिखा था कि लोग मुझे बार-बार रिजेक्ट करें. लोग कहते रहे कि ‘अब यह फिल्मों में नहीं दिखेगा’, लेकिन मैंने हर बार नई शुरुआत की. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म वो मुकाम हासिल करे जो मैंने सोचा है और दर्शकों पर अपना जादू चलाए.’
गोविंदा की एक और फिल्म से जुड़ा कोमल का नाम
क्या कोमल के साथ गोविंदा का चल रहा चक्कर?
दोनों के बीच अफेयर की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा जब हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं.
दो जवान बच्चों के पिता हैं गोविंदा
इन अफवाहों की टाइमिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 39 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे-टीना और यशवर्धन हैं. हालांकि, जहां एक तरफ सुनीता आहूजा ने अपने पति के इस कथित अफेयर पर नाराजगी जताते हुए पैपराजी के सामने ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ जैसी तीखी प्रतिक्रिया दी है, वहीं गोविंदा ने खुद इन डेटिंग की अफवाहों पर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई सीधा बयान जारी नहीं किया है.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



