Image Slider

Last Updated:

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नोएडा का नजारा देखते ही बन रहा था. शहर की प्रमुख सरकारी इमारतों, सड़कों, स्टेडियम और प्रवेश द्वारों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है. आज भी हर तरफ बस देश भक्ति का माहौल बना हुआ है. 

सेक्टर-96 स्थित नया प्राधिकरण भवन भी तिरंगे की रोशनी में बेहद शानदार और आकर्षक नजर आया. भवन को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया, जिससे इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. रात के अंधेरे में रोशनी से जगमगाता प्राधिकरण भवन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. तिरंगे की रोशनी ने पूरे भवन की भव्यता को और बढ़ा दिया, जिसे देखने वालों की नजरें भी ठहर गईं.

सेक्टर-24 में NTPC भवन का नजारा भी बेहद खूबसूरत और देशभक्ति से सराबोर नजर आया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे परिसर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. खास बात यह रही कि सिर्फ NTPC भवन ही नहीं, बल्कि आसपास लगे पेड़-पौधों को भी तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया.

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की इमारत ने बिखेरी देशभक्ति की रोशनी. रात के अंधेरे में केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाती पूरी इमारत लोगों का ध्यान खींचती नजर आई. रोशनी से सजा यह नजारा स्वतंत्रता दिवस की खुशी और देशभक्ति के जज्बे को और खास बना रहा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा नजर आया. रात होते ही पूरा परिसर तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा. केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी में नहाया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बेहद आकर्षक दिखाई दिया.

सेक्टर-18 अंडरपास का नजारा भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखते ही बन रहा था. अंडरपास को तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा रास्ता देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया. केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने अंडरपास की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को रोशनी से सजा यह नजारा खासा आकर्षित करता दिखा.

सेक्टर-24 स्थित इनकम टैक्स भवन भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में तिरंगे के रंगों से जगमगाता नजर आया. तिरंगे की रोशनी में सजा इनकम टैक्स भवन दूर से बेहद आकर्षक और भव्य दिखाई दे रहा था. भवन पर पड़ती रंग-बिरंगी रोशनी ने पूरे इलाके के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

सेक्टर-30 स्थित PGI भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में सजा नजर आया. तिरंगे की रोशनी से जगमगाता PGI एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले लोगों को दूर से ही बेहद खूबसूरत दिखाई दिया.

सेक्टर-24 में EPFO कार्यालय भी तिरंगे के रंग में जगमगाया. तिरंगे की रोशनी ने कार्यालय की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. दूर से देखने पर रोशनी में नहाया EPFO कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और आसपास से गुजरने वाले लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचता रहा.

चिल्ला बॉर्डर भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया. इस शानदार नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए लोग भी खासे उत्साहित नजर आए. कई लोग यहां रुककर तिरंगे की रोशनी के साथ सेल्फी लेते और तस्वीरें खिंचवाते दिखे. चिल्ला बॉर्डर का यह नजारा देशभक्ति के जज्बे के साथ लोगों के लिए यादगार सेल्फी स्पॉट बन गया.

केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी में सजा नोएडा गेट शहर में प्रवेश करने वालों का खास अंदाज में स्वागत करता दिखा. रात के अंधेरे में रोशनी से नहाया गेट बेहद भव्य और आकर्षक दिखाई दिया. यहां से गुजरने वाले लोगों की नजरें भी इस खूबसूरत नजारे पर ठहर गईं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||