Last Updated:
On This Day MS Dhoni-Suresh Raina stuns his fans: 15 अगस्त 2020 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक दिनों में दर्ज है. इसी दिन स्वतंत्रता दिवस की शाम ‘माही’ यानी महेंद्र सिंह धोनी ने ‘पल दो पल मेरी कहानी है’ गाने के साथ अपने इंटरनेशनल संन्यास का ऐलान कर पूरे देश को झकझोर दिया था. अभी फैंस इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि महज 30 मिनट के भीतर उनके जिगरी दोस्त सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. भारतीय क्रिकेट की इस ‘जय-वीरू’ जोड़ी की अचानक विदाई को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन वो शाम फैंस के दिलों में आज भी ताजा है.
एमएस धोनी और सुरेश रैना ने आज ही के दिन एक साथ लिया था संन्यास.
बस! एक झटके में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान ने इंटरनेशनल मंच को अलविदा कह दिया. करोड़ों फैंस अभी इस बात को पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे कि खबर आने के महज आधे घंटे के भीतर एक और दिल तोड़ने वाला झटका लगा. ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी (MS Dhoni) के सबसे करीबी दोस्त और भारतीय क्रिकेट के बेजोड़ ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी धोनी की ही राह चुनते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. मैदान पर अपनी ऑन-फील्ड केमिस्ट्री से अनगिनत मैच जिताने वाली ‘जय-वीरू’ की यह जोड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साथ विदा ले चुकी थी.
एमएस धोनी और सुरेश रैना ने आज ही के दिन एक साथ लिया था संन्यास.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



