Jalon News: यूपी के जालौन से प्रेमी-प्रेमिका के मिलन और परिवारिक खुलासे का एक मामला सामने आया है. यहां प्रेमिका के परिवार से छिपकर प्रेमी 3 दिनों तक बक्से में बंद रहा. उसके बाद जब परिवार को भनक लगी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.
घर में पकड़ा गया बहनोई
दरअसल पूरा मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां प्रेमी-प्रेमिका के मिलन का एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक अपनी कथित प्रेमिका के घर के अंदर बक्से में छिपा मिला. जेठानी को जब देवरानी के कमरे में रखे बक्से में से आवाज आई तो उसने चूहा समझकर बक्शा खोल दिया, जिसके बाद युवक पकड़ा गया. युवक के पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ और उसकी पिटाई कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में जमकर हंगामा हुआ और पुलिस को बीच-बचाव में आना पड़ा.
प्रेमिका रिश्ते में युवक की सरहज
मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की दो साल पहले किसी बीमारी में मौत हो चुकी थी. रिश्ते में युवक, महिला का बहनोई बताया जा रहा है. युवक अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंचा था, तभी प्रेमिका के घरवालों की आने की भनक लगी. इसके बाद प्रेमिका ने युवक को बक्से में छिपा दिया, जहां युवक 3 दिन तक बंद रहा और उसे घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. तीसरे दिन जब प्रेमिका के परिजनों को घर में किसी के होने की भनक लगी, तो वहां घमासान मच गया.
महिला को डरा-धमकाकर संबंध बनाने का आरोप
महिला के परिजनों ने बक्से में युवक को पकड़ लिया और वहां उस दौरान युवक की पत्नी भी मौजूद थी. इसके बाद दोनों पक्षों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी. युवक के पकड़े जाने के बाद कथित प्रेमिका ने अपना बयान बदल दिया और आरोप लगाया कि युवक ने उसे डरा-धमकाकर संबंध बनाए थे. महिला के बयान बदलते ही पूरा मामला पेचीदा हो गया है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



