Last Updated:
Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद के मानसून सत्र में कोई कामकाज नहीं हो सका है. (फाइल फोटो)
Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई. मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने आसन पर बैठते ही सदस्यों से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान में खड़े होने के लिए कहा. हालांकि, सामान्यत: सत्र समाप्ति के मौके पर वंदे मातरम् से पहले वह उस सत्र की कार्य उत्पादकता तथा उपलब्धियों का उल्लेख करते हैं.
वंदे मातरम् के गायन के बाद उन्होंने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य दलों के प्रमुख नेता तथा सदस्य सदन में मौजूद थे.
संसद का वर्तमान मानसून सत्र बीते 20 जुलाई को आरंभ हुआ था. अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण दोनों सदनों में लगातार गतिरोध बना रहा.
सरकार ने कहा था कि वह छात्रों के विषय पर चर्चा कराने और इस पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार है, हालांकि विपक्ष का कहना था कि राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी पर चर्चा, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर शाह के जवाब और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी की मांग करने के मुद्दे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा वह इन तीनों मांगों पर कायम है. सत्र के आखिरी दिन तक यह गतिरोध नहीं टूट सका.
Parliament Monsoon Session Live
संसद मानसून सत्र 2026 लाइव: ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के खरगे, बोले-धर्म के नाम पर हो रही राजनीति
Parliament Monsoon Session 2026 Live: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साधा है. आठ अगस्त को आयोजित कांग्रेस की रैली को खरगे ने संबोधित किया था. इसके बाद श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से रामलीला मैदान में शुद्धि हवन किया गया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस शुरू से कहती रही है कि देश में दलितों के लिए जगह नहीं है. धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है.
खरगे ने सवाल उठाया कि रामलीला मैदान सभी राजनीतिक दलों की जनसभाओं के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में वहां हवन करने की जरूरत क्या थी? कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि इस तरह का आयोजन सबसे पहले हिंदू धर्म के ही खिलाफ है। ऐसे कदम देश को बांटने और जातियों के बीच विवाद पैदा करने का काम करते हैं.
संसद मानसून सत्र 2026 लाइव: खरगे की रैली के बाद जगह के ‘शुद्धिकरण’ पर नड्डा बोले- ‘हम इसका समर्थन नहीं करते’
Parliament Monsoon Session 2026 Live: बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि पार्टी उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद उस जगह के कथित ‘शुद्धिकरण’ जैसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है. खरगे के कार्यक्रम के बाद जगह को शुद्ध किए जाने की खबरों पर मचे विवाद के बीच उनकी यह टिप्पणी आई है. नड्डा ने कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि पूरा देश खरगे की बात से चिंतित है और इस मामले की पूरी जांच की जाएगी.
संसद मानसून सत्र 2026 लाइव: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
Parliament Monsoon Session 2026 Live: मानसून सत्र 2026 के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई, जिससे सत्र का समापन हो गया. ‘वंदे मातरम’ गायन के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर ओम बिरला ने सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
संसद मानसून सत्र 2026 लाइव: लोकसभा में वंदे मातरम का पूरा गायन
Parliament Monsoon Session 2026 Live: लोकसभा में मानसून सत्र 2026 के आखिरी दिन की शुरुआत सदन में वंदे मातरम के पूरे गायन के साथ हुई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित बीजेपी के सभी बड़े नेता सदन में मौजूद रहे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



