सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले बॉलीवुड सितारे अब छोटे पर्दे पर भी अपनी धमक जमा रहे हैं. इस कड़ी में नया नाम अजय देवगन और माधुरी दीक्षित का जुड़ा है, जो जल्द ही नए टीवी शो होस्ट करते नजर आएंगे. उनसे पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर जैसे सितारे फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शोज को होस्ट कर टीवी की दुनिया में भी बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं.
नई दिल्ली. बड़े पर्दे पर राज करने वाले सितारे अब टीवी की दुनिया में भी अपनी धमक जमा रहे हैं. इस लिस्ट में अब अजय देवगन और माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है, जो जल्द ही नए टीवी शो में नजर आने वाले हैं. उनसे पहले भी अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई सितारे रियलिटी शोज, गेम शोज और टॉक शोज को होस्ट कर टीवी पर जबरदस्त जलवा बिखेर चुके हैं. आज हम आपको छोटे पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले स्टार्स के नाम बताते हैं.
अजय देवगन भी अब टीवी होस्ट के रूप में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वह मशहूर टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे, जहां वह अनूप सोनी की जगह लेंगे. ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ नाम का यह शो 31 अगस्त से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. बतौर होस्ट अपनी इस पहली टीवी पारी के लिए अजय ने करीब 15 एपिसोड्स की शूटिंग भी पूरी कर ली है.
साल 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए अमिताभ बच्चन का टीवी सफर शुरू हुआ. उस वक्त किसी बड़े बॉलीवुड स्टार का छोटे पर्दे पर आना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. लेकिन इस क्विज शो ने उन्हें घर-घर का चहेता बना दिया और उनके होस्टिंग स्टाइल ने इसे सुपरहिट बना दिया. बिग बी आज भी इस शो से जुड़े हुए हैं और इसके 18वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सलमान खान टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं. उन्होंने साल 2008 में ’10 का दम’ से शुरुआत की थी और फिर 2010 में ‘बिग बॉस 4’ की कमान संभाली. अपने खास अंदाज और मजाकिया मिजाज से उन्होंने ‘बिग बॉस’ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. सलमान का यह साथ आज भी कायम है और वह इसके 20वें सीजन को भी होस्ट करने के लिए तैयार हैं.
माधुरी दीक्षित लंबे समय से टीवी रियलिटी शोज, खासकर डांस शोज जैसे ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस दीवाने’ में जज की भूमिका निभाती रही हैं. अब वह एक नए अवतार में वापसी कर रही हैं. माधुरी मराठी क्विज शो ‘कॉन होनार करोड़पति’ को होस्ट करने जा रही हैं. साल 2002 के शो ‘कहीं न कहीं कोई है’ के 24 साल बाद वह दोबारा होस्टिंग की कमान संभालेंगी.
शाहरुख खान का छोटे पर्दे से रिश्ता काफी दिलचस्प रहा है. साल 2007 में उन्होंने अमिताभ बच्चन की जगह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का तीसरा सीजन होस्ट किया था. अपने खास अंदाज और चार्म के बावजूद अमिताभ से उनकी तुलना होती रही, जिसके बाद बिग बी ने वापसी की. इसके बाद शाहरुख ने ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?’ और ‘जोर का झटका’ जैसे रियलिटी शोज भी होस्ट किए.
फिल्मों के साथ-साथ रितेश देशमुख ने छोटे पर्दे पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने 2013 में ‘इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार’ से बतौर जज शुरुआत की और फिर ‘यारों की बारात’ व ‘विकता का उत्तर’ जैसे शोज होस्ट किए. साल 2024 में महेश मांजरेकर की जगह वह ‘बिग बॉस मराठी’ के होस्ट बने और 2026 में इसके छठे सीजन के साथ लौटे. इस शो ने उन्हें एक दमदार टीवी होस्ट के रूप में स्थापित कर दिया है.
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने साल 2021 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था. वह कलर्स टीवी के विजुअल-बेस्ड क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ के होस्ट के रूप में नजर आए थे. इस गेम शो में प्रतियोगियों की जानकारी और याददाश्त का टेस्ट लिया जाता था. रणवीर ने अपनी सिग्नेचर एनर्जी और मजाकिया अंदाज से इस शो में जान फूंक दी थी. हालांकि, बतौर होस्ट उनका यह पहला शो सिर्फ एक सीजन तक ही चला.
टीवी की दुनिया में सबसे सफल चेहरों में से एक करण जौहर भी हैं. उन्होंने 2004 में अपने चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ से शुरुआत की, जो सितारों के बेबाक खुलासों और करण के तीखे सवालों के लिए मशहूर हुआ. इसके अलावा उन्होंने 2012 से ‘झलक दिखला जा’ (सीजन 5) और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे बड़े रियलिटी शोज में बतौर जज भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



