Image Slider

Last Updated:

Yogi Government Decision: योगी आदित्यनाथ सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव होने से पहले सूबे की महिलाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार महिलाओं को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान कर सकती है और इसकी पहली किस्त 20 हजार रुपये की होगी, जो चुनाव से पहले महिलाओं को मिल जाएगी.

Top Deals Inside

UP में महिलाओं को मिल सकते हैं 50000 रुपये, चुनाव से पहले मिलेगी पहली किस्तZoom

योगी सरकार महिलाओं को दे सकती है बड़ा तोहफा. (फाइल फोटो)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 50-50 हजार रुपये महिलाओं को देने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इसकी पहली किस्त 20,000 रुपये की होगी. चुनाव से पहले अगर योगी सरकार यह फैसला लेती है तो यह सरकार का बड़ा कदम होगा.

योगी सरकार कैसे भेजेगी पात्र महिलाओं को 50 हजार रुपये
दरअसल, योगी सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने का खाका तैयार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पात्र महिलाओं को तीन फेज में 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. चुनाव से पहले 20 हजार रुपये और नई सरकार बनने पर 10-10 हजार की किस्त दी जाएगी. बता दें कि ऐसा ही मॉडल बिहार में अपनाया गया था, जहां तत्कालीन नीतीश सरकार ने महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे था. ठीक यूपी में भी यही मॉडल अपनाया जा रहा है. क्योंकि कुछ महीनों बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

बिहार, एमपी और महाराष्ट्र के रास्ते पर यूपी
पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह के फैसले ने अन्य राज्यों में भी चुनावी नतीजों को बदल दिया था. बिहार के अलावा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए ऐसी ही योजनाएं चुनाव से पहले लांच की गईं थीं. महिलाओं के खाते में सीधे रुपये भेजे गए थे. इसका असर चुनावी नतीजों पर साफ दिखा था. योगी सरकार यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में महिलाओं के लिए एक साथ लांच करेगी.

क्या है पूरा माजरा
योगी सरकार महिलाओं को तीन फेज में आर्थिक तौर पर मदद देने की तैयारी कर रही है. पात्र महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपये की पहली किस्त आएगी. इसके बाद पहली किस्त तय करेगी कि इसका कितना इस्तेमाल महिलाओं ने किया है, इसी के आधार पर आगे की किस्त का फैसला किया जाएगा. दूसरे फेज में या तो 30 हजार रुपये एक साथ खाते में भेज दिए जाएंगे या फिर तीन अलग-अलग फेज में 10-10 हजार रुपये करके खाते में भेजे जाएंगे. इन रुपयों से महिलाएं कोई भी काम कर सकती हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||