Last Updated:
मुंबई में एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने दावा किया है कि उन्हें फोन कॉल के जरिए एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इस मामले की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को दी है. इससे पहले भी जीशान को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. धमकी देने वाले ने उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या करने की बात कही थी. बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपों की जांच कर चुकी है.
जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, NCP विधायक ने CM तक पहुंचाई बात
मुंबई: एनसीपी यानी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. जीशान सिद्दीकी ने दावा किया कि उन्हें फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सीनियर पुलिस अधिकारियों को इस बारे में बताया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जीशान सिद्दीकी ने कहा, ‘मैंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी वाले कॉल के बारे में बता दिया है.’ इससे पहले भी जीशान सिद्दीकी को धमकी मिली थी. जीशान ने दावा किया था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है. पिछले साल 22 अप्रैल को मारे गए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी.
पुलिस के मुताबिक, ईमेल में जीशान सिद्दीकी को उनके पिता की तरह मारने की धमकी दी गई थी और उनसे 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे. अधिकारियों ने कहा कि भेजने वाले ने हर छह घंटे में ऐसे ईमेल भेजने की भी धमकी दी थी. उस समय ANI से बात करते हुए जीशान सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि धमकी भरा ईमेल D कंपनी ने भेजा था और भेजने वाले ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.
एनसीपी नेता जीशान नेता ने एएनआई को बताया, ‘जैसा कि मेल के आकिर में बताया गया है कि मुझे D कंपनी से मेल के जरिए धमकी मिली. उन्होंने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने डिटेल्स ले ली हैं और बयान दर्ज कर लिया है. हमारा परिवार इस वजह से परेशान है.’
एनसीपी के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के निर्मल नगर में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एनसीपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस की जांच से यह भी पता चला है कि मुख्य संदिग्ध आकाशदीप गिल ने अनमोल बिश्नोई सहित मुख्य साजिशकर्ताओं से बात करने के लिए कथित तौर पर एक मजदूर के मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया था. गिल को पंजाब में गिरफ्तार किया गया था. गिल की पहचान गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई द्वारा कथित तौर पर रची गई हत्या की साजिश में लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर के तौर पर हुई थी.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



