आने वाले एपिसोड में कॉम्पटीशन का टास्क जीतने के लिए घरवाले सारी हदें पार करते नजर आएंगे, जिससे शो में एक नया तूफान आने वाला है.
मेकर्स ने डाला नया ट्विस्ट
एपिसोड की शुरुआत में शो के ऑर्गनाइजर्स सभी को नया रूल समझाते हैं. इस बार जोड़ियां खुद ऑर्गनाइजर्स ने तय की हैं, जिसमें वसुंधरा के साथ लीला, अनुपमा के साथ राही, प्रेम के साथ दिग्विजय, किंजल के साथ श्रुति, ईशानी के साथ माही और प्रेमा के साथ ख्याति को रखा गया है. रूल यह है कि टीम का एक मेंबर ऑर्डर देगा और दूसरे को उसे मानना होगा. अगर किसी ने ऑर्डर मानने से मना किया, तो पूरी टीम के पॉइंट्स कट जाएंगे. इस नए रूल को सुनकर अनुपमा काफी परेशान हो जाती है, क्योंकि उसे डर है कि इस टास्क के चक्कर में कहीं फैमिली के रिश्ते और ज्यादा न बिगड़ जाएं.
तोषू और पाखी के बदले तेवर, घर में बढ़ा ड्रामा
जैसे ही तोषू और पाखी को पता चलता है कि यह कुकिंग शो अब एक रियलिटी शो की तरह टीवी पर आने वाला है और कैमरे हर जगह लगे हैं, दोनों बेहद एक्साइटेड हो जाते हैं. वे खुद को टीवी पर दिखाने के लिए तैयार होने लगते हैं. इधर, खेल के बीच अनुपमा एक टूटी हुई तस्वीर का फ्रेम देखती है, जिसे देखकर वह इमोशनल हो जाती है. अंश आकर अनुपमा को संभालने की कोशिश करता है और कहता है कि पुरानी तस्वीरों में अपना फ्यूचर मत ढूंढिए. वहीं ईशानी अनुपमा से कहती है कि अगर वह जीतती है और उसे राही को ऑर्डर देने का मौका मिलता है, तो उसे इमोशनल नहीं होना चाहिए.
श्रुति की चाल पड़ी उल्टी
टास्क के दौरान श्रुति की बारी आते ही वह किंजल को ऑर्डर देती है और उसे वॉर्निंग देती है कि वह खाना पकाने में अनुपमा की कोई मदद न करे. लेकिन किंजल साफ तौर पर श्रुति का ऑर्डर मानने से मना कर देती है. किंजल का कहना है कि श्रुति को पहले उसे मनाना होगा, वह उसकी हर बात नहीं मानेगी. किंजल के इस फैसले के कारण श्रुति और प्रेम की टीम यह पहला टास्क हार जाती है. गौतम श्रुति को चिढ़ाते हुए कहता है कि उसका प्लान पूरी तरह फेल हो गया, लेकिन श्रुति अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है.
राही-अनुपमा के बीच की गलतफहमी
टास्क हारने के बाद प्रेम को काफी पछतावा होता है, लेकिन राही उसे दिलासा देती है. प्रेम राही से कहता है कि वह अगले टास्क में अच्छा परफॉर्म करे और अनुपमा का ऑर्डर बिल्कुल न माने. उधर लीला और वसुंधरा भी एक-दूसरे का ऑर्डर न मानने की जिद पर अड़ी हुई हैं.
आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में दिखाया गया है कि यह टास्क या तो दोनों परिवारों को पास लाएगा या फिर हमेशा के लिए दूर कर देगा. अनुपमा अचानक देखती है कि राही के दुपट्टे में आग लग गई है और वह उसे बचाने दौड़ती है. लेकिन इस बीच तोषू एक नया विवाद खड़ा कर देता है. वह आरोप लगाता है कि अनुपमा ने जानबूझकर ऐसा ऑर्डर दिया जिससे राही को उसकी बात माननी पड़ी. यहां तक कि प्रेम भी राही पर ब्लेम लगा देता है कि उसने जानबूझकर अनुपमा को जिताने के लिए खेल खेला. प्रेम की यह बात सुनकर राही और अनुपमा दोनों हैरान रह जाते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

