Image Slider

यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित कार उछलकर खेत में पलट गई. इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सड़क हादसे में घायल हुए चार में से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के सोमई गांव के पास यह हादसा हुआ है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Badaun News: बदायूं में मकान की छत गिरने से महिला की मौत

बदायूं जिले में मकान की छत गिरने से महिला की मौत. मलबे में दबकर 52 वर्षीय महिला की हुई मौत. घर में बंधी 2 भैंस भी मलबे में दबी. अचानक मकान की छत भर भराकर गिरी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचके शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा. Sdrf की टीम ने रेस्क्यू करके शव को मलबे से निकाला. उझानी कोतवाली क्षेत्र के मिहीलाल नगला गांव की घटना.

Kanpur IT Raid News: कानपुर में आयकर विभाग की छापेमारी

कानपुर में शराब कारोबारी के 7 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी. पिछले कई घंटे से चल रहा छापेमारी. आयकर विभाग की 5 टीम 75 से 80 अधिकारी कर्मचारी शामिल. स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर, माल रोड, तिलक नगर, कोका-कोला चौराहा, कानपुर देहात रनिया फैक्ट्री में एक साथ हुई छापेमारी से मचा हड़कंप. बोगस निवेश, टैक्स चोरी व वित्तीय अनियमिता की जांच जारी. 2015 में आयकर विभाग ने कार्रवाई कर कर चोरी पकड़ी थी. 2021 में जीएसटी विभाग ने भी करोड़ों रुपए की कर चोरी का पर्दाफाश किया था.

Raebareilly News: रायबरेली में एम्स में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद हंगामा

रायबरेली जिले में एम्स में इलाज के दौरान मरीज की मौत. परिजनों ने लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप. गलत वार्ड में भर्ती करने के बाद दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का आरोप. मां की मौत से परिवार में मचा कोहराम. डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग,. इमरजेंसी वार्ड के बाहर परिजनों का हंगामा. भदोखर थाना क्षेत्र के एम्स का मामला.

Bareilly Gangrape News: बरेली में नाबालिग से गैंगरेप करने वाले आरोपी का एनकाउंटर

बरेली जिले में पुलिस और नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी के बीच मुठभेड़. दबिश के दौरान मुठभेड़ हुई. पुलिस टीम आरोपी विमलेश को गिरफ्तार करने गई थी. गिरफ्तारी से बचने के लिए विमलेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. आरोपी विमलेश के पैर में गोली लगी. पुलिस ने विमलेश को गिरफ्तार किया. आरोपी विमलेश के पास से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद. विमलेश आठवीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी है. 2 दिन पहले विमलेश ने दोस्त के साथ छात्र से गैंगरेप की वारदात कोअंजाम दिया था.

विमलेश के दोस्त की तलाश जारी।

घायल विमलेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

थाना नवाबगंज पुलिस की डैम रास्ते पर मुठभेड़ हुई है।

Ghazipur News: गाजीपुर में ईनामी बदमाश का एनकाउंटर

गाजीपुर जिले में 50 हजार के ईनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़. सैदपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मुठभेड़. मुठभेड़ में ईनामी बदमाश संजय बिंद घायल. घायल बदमाश संजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार. दिव्यांग बच्ची के अपहरण में चल रहा था वांछित. पकड़े गए बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 15 केस.

Banda News: बांदा में किन्नरों ने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर किया हंगामा

बांदा जिले में किन्नरों ने पेट्रोल डालकर और कपड़े उतारकर बीच सड़क मचाया तांडव. क्षेत्र विवाद को लेकर आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट. विवाद की शिकायत लेकर एक गुट पहुंचा था पुलिस अधीक्षक कार्यालय. देर शाम चौकी इंचार्ज ने बातचीत के लिए दोनों गुटों को बुलाया था. चौकी इंचार्ज से नाराज किन्नरों ने चौकी के सामने किया जमकर हंगामा. बीच सड़क पेट्रोल डालने और कपड़े उतारने से मची अफरा-तफरी. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी. पुलिस ने किसी तरह मामला कराया शांत. कार्रवाई का दिया आश्वासन. शहर कोतवाली अंतर्गत मंडी समिति चौकी के सामने का मामला.

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में महिला ने लगाई फांसी

सोनभद्र जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान. घर के अंदर लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला महिला का शव. मृतका की पहचान शकीना उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी हामिद के रूप में हुई. आठ वर्षीय बेटे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी ग्राम पंचायत के गांधी नगर बौलीटोला बस्ती का मामला.

Keshav Prasad Murya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा आज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा आज. सुबह 11:45 बजे पहुंचेंगे पुलिस लाइन हेलीपैड. दोपहर 12:00 बजे राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बीबी जीरामजी पर आयोजित पंच सम्मेलन में शिरकत करेंगे. दोपहर 1:10 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. शाम 4:00 बजे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बतौर और मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.

Waqf Board News: मोहसिन रजा ने वक्फ बोर्डों में हुई गड़बड़ियों को लेकर की जांच की मांग

पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वक्फ बोर्डों में हुई अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. दोनों वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों की जिला स्तर पर SIT जांच और विशेष ऑडिट कराने की मांग रखी. यूपी में पहले 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड वक्फ संपत्तियां थीं, जो अब घटकर 1,27,000 रह गई. मोहसिन रजा ने पत्र में लिखा कि पिछली सरकारों में सही ऑडिट न होने से करीब 70 हजार संपत्तियां कागजों से गायब हो गईं या उन पर अवैध कब्जे हो गए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||