Image Slider

साहिबाबाद। अर्थला की नीलमणी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन इमारत में नाबालिग समीर की गोली लगने के मामले में बुधवार को एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने साहिबाबाद थाने पर प्रदर्शन कर सुरक्षागार्ड को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि नाबालिग चोरी करने इमारत में गया था और कुछ सरिया भी बरामद हुआ है। ऐसे में पुलिस धाराओं में बदलाव कर सकती है।


एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सैना ने बताया का निर्माणाधीन इमारत में नाबालिग की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सुरक्षा गार्ड ने बयान दिया कि नाबालिग लोहे के सरिया चोरी करता था। इस आधार पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह इमारत के पास से सरिया चोरी करके कबाड़ी को बेच देता था। उसके साथ और कई युवक सरिया चोरी में शामिल थे। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

एसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी। बता दें कि नौ अगस्त की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे इमारत में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक से 17 वर्षीय समीर निवासी नीलमणी कॉलोनी को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में समीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में समीर के सिर में कारतूस का छर्रा लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। समीर के भाई यूसुफ ने कहा था कि उनका भाई इमारत में रील बनाने गया था, इसके चलते सुरक्षाकर्मी ने उसे गोली मार दी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||