‘कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं’:aap विधायक के वायरल वीडियो पर बोलीं Cm रेखा, सदस्यता रद्द करने की मांग – Cm Speaks In Assembly On Viral Video Of Aap Mla Sit Properly Dressed Women Are Visiting
Image Slider
{“_id”:”6a7af24c867a83388e0176ce”,”slug”:”cm-speaks-in-assembly-on-viral-video-of-aap-mla-sit-properly-dressed-women-are-visiting-2026-08-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं’: AAP विधायक के वायरल वीडियो पर बोलीं CM रेखा, सदस्यता रद्द करने की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:36 PM IST
Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किराड़ी से आप विधायक अनिल झा वत्स के वायरल वीडियो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने सदन में कहा कि कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं।
सीएम रेखा गुप्ता – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में किराड़ी से आप विधायक अनिल झा वत्स के वायरल वीडियो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने विधायक के पहनावे और आचरण को बेहद शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की।
विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाई हाथ जुड़वा लो। महिलाएं काम के सिलसिले में आ रही हैं। कम से कम कपड़े पहनकर तो बैठें। उन्होंने कहा कि महिलाएं लाइन लगाने के लिए आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक की रील देखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कहो तो साइन बंद करा दें तुम्हारे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के हजारों करोड़ों रुपये लूट लिए गए हैं। विधानसभा में आप गंदे इशारे करते हैं।