साहिबाबाद। सोमवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने टीएचए क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था ने लोगों को फिर परेशान किया। रिमझिम बारिश के बाद ही इंदिरापुरम, वैशाली, अर्थला, कड़कड़ मॉडल, ब्रज विहार और सौर ऊर्जा मार्ग समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी की लेन-2 और 3 में देखने को मिली और पानी बेसमेंट तक पहुंच गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि हल्की बारिश में ही गलियों में पानी भर जाता है। जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, वैशाली सेक्टर-3 और 4 की गलियों में सड़क पर बने गड्ढों के कारण बारिश का पानी जमा हो गया। निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण और नालियों की बेहतर निकासी व्यवस्था की मांग की जा रही है। वहीं, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि विधायक कॉलोनी में टीम भेजकर जलनिकासी कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार सभी जलभराव वाले क्षेत्रों में भी पंप से पानी निकाला जा रहा है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



