Kareena Kapoor Multi-Starrer Movies on OTT: करीना कपूर की मल्टीस्टारर फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘ओमकारा’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘सत्याग्रह’, ‘सिंघम अगेन’, ‘गुड न्यूज’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी मूवीज आती हैं. चलिए बताते हैं आप इन फिल्मों को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने जेपी दत्ता की रिफ्यूजी से डेब्यू किया था. उनके साथ अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था. साल 2000 में आई इस फिल्म के बाद करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. कभी वह कॉमेडी फिल्म में तो कभी वह रोमांटिक फिल्म में नजर आईं. चलिए आज आपको करीना कपूर की मल्टीस्टारर फिल्मों से रूबरू करवाते हैं. जिसमें सितारों का मेला था.
सबसे पहले बात करते हैं ओमकारा (2006) की. जिसमें करीना कपूर के साथ अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, कोंकणा सेन, बिपाशा बसु, नसीरुद्दीन शाह, दीपक डोबरियाल से लेकर अन्य सितारे नजर आए थे. विशाल भारद्वाज की ये फिल्म बेशक बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी लेकिन लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुई. क्रिटिक्स से लेकर फैंस ने जमकर तारीफ की थी. अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
साल 2008 में आई गोलमाल रिटर्न्स भी एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, करीना कपूर, श्रेयस तलपड़े, सेलिना जेटली से लेकर अमृता अरोड़ा जैसे सितारे भी देखने को मिले थे. रोहित शेट्टी की फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है जिसे बॉक्स ऑफिस पर भी हिट का तमगा मिला था. आईएमडीबी पर 5.3 की रेटिंग मिली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी सत्याग्रह (2013) एक शानदार पॉलिटिकल ड्रामा थी जिसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, अमृता राव, अर्जुन रामपाल, मुधा गोडसे से लेकर इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे सितारे थे. आईएमडीबी पर इसे 5.9 की रेटिंग मिली जोकि अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.
रोहित शेट्टी की कॉप फ्रैंचाइजी की सिंघम अगेन साल 2024 में रिलीज हुई. रोहित शेट्टी ने इस कॉप फिल्म के लिए सितारों का मेला खड़ा कर दिया था. जहां कैमियो भी दो चार मिनट के नहीं, बल्कि अच्छा खासा स्क्रीन स्पेस मिला था. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, फरहाना भट्ट से लेकर तमाम सितारे नजर आए. सलमान खान की झलक भी देखने को मिली थी. अमेजन प्राइम पर मौजूद फिल्म रामायण के कॉन्सेप्ट पर बनी थी जिसे आईएमडीबी पर 4.3 की रेटिंग मिली है.
करीना कपूर की गुड न्यूज (2019) करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. इसमें अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, करीना कपूर, टिस्का चोपड़ा, आदिल हुसैन समेत कई सितारे नजर आए थे. ये बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म थी, जिसे आईएमडीबी पर 6.8 की रेटिंग मिली और ये अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.
वीरे दी वेडिंग (2018) एक सुपरहिट फिल्म थी जिसमें कोई मेल नहीं बल्कि सारी हीरोइनें थीं, जिनके कंधों पर पूरी फिल्म थीं. जैसे सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया से लेकर करीना कपूर तक. इसे आप नेटफ्लिक्स के साथ साथ अमेजन प्राइम पर भी देख सकते हैं.
3 इडियट्स (2009) एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसमें आमिर खान आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी, ओमी वैद्य, मोना सिंह, अली फजल से लेकर अन्य सितारे नजर आए थे. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 3 इडियट्स को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. जो कि एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. जिसकी तारीफ लोग आज भी करते नहीं थकते. आईएमडीबी पर इसे 8.4 की रेटिंग मिली है. फिलहाल ये किसी भी ओटीटी पर मौजूद नहीं है. पहले ये नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम पर थी लेकिन स्ट्रीमिंग राइट्स खत्म होने के चलते अब ये ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

