लोनी। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित आई-28 गार्मेंट की फैक्टरी में सो रहे सुपरवाइजर अनवेश (42) की सोमवार दोपहर 2:30 बजे सिलाई कारीगर ने कैंची से गोदकर हत्या कर दी। फैक्टरी के दूसरे कर्मी मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला और करीब 40 मिनट बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फैक्टरी से भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। मृतक के परिजनों ने ट्रोनिका सिटी थाने में हत्यारोपी एटा निवासी कारीगर सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से रामपुर मुरादाबाद के गांव करैथी निवासी अनवेश पुत्र रामकिशन सक्सेना लोनी के पुष्प गार्डन सोम बाजार कॉलोनी में रहते थे। वह ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र गार्मेंट फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बेटे शिवम, प्रिंस और विनीत हैं। उनके भाई राजेश ने बताया कि वह भी उसी फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार करीब दो बजे उन्होंने अनवेश के साथ खाना खाया था। उनके भाई नीचे वाले फ्लोर पर आराम करने चले गए और वह जब उनके पास गए तो सो रहे थे। इसके बाद वह काम पर ऊपर वाली फ्लोर पर चले गए। कुछ देर बाद फैक्टरी का कर्मचारी उनके भाई के कमरे में पहुंचातो उनको खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया गया। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को व एंबुलेंस को फोन से सूचना दी। भाई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर एसीपी लोनी रामकिशन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि एटा निवासी कारीगर सर्वेश का हाथ खून से सना था, जब उन्होंने सर्वेश से पूछा कि क्या हुआ तो उसने हाथ में कैंची लगने और डॉक्टर के पास जाने की बात कही थी।
समय से मिलती एंबुलेंस तो बच सकती थी जान
राजेशशे बताया कि घटना करीब 2:30 बजे की है। सूचना पर वह भाई के कमरे में गए तो वह खून से लथपथ थे। फैक्टरी में कोई गाड़ी नहीं थी। उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, पहले तो कॉल लगी नहीं और जब बात हुई तो करीब 40 मिनट बाद आई। एंबुलेंस से भाई को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। राजेश का कहना है कि अगर समय पर भाई को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
लोनी एसीपी रामकिशन का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई राजेश का आरोप है कि कारीगर सर्वेश को उनके भाई काम के लिए बोलते थे। चूंकि वह काम से बचता था। इसी बात से रंजिश रखता था। राजेश का आरोप है कि घटना से पहले भी आरोपी की अनवेश से कहासुनी हुई थी और सोते हुए हत्या की गई है।
लोनी। मृतक अनवेश का फाइल फोटो। संवाद
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



