आयुष्मान जन आरोग्य योजना सरकर की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. योजना के तहत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज कैशलेस चिकित्सा के जरिए होता है. इस सुविधा में अमेठी ने अपना अव्वल दर्जा हासिल किया है और प्रदेश में एक तरफ जहां अमेठी छठां स्थान पाया है, वहीं मरीजों को भी समय पर लाभ मिल रहा है. 67000 से अधिक मरीज इस योजना से अब तक इस पूरे साल भर लाभांवित हुए, जिन पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, खासकर गंभीर बीमारी में.
67 हजार 759 परिवारों को मिला फायदा
अमेठी में स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना अमेठी में मील का पत्थर साबित हो रही है. आयुष्मान विभाग की तरफ से 67 हजार 759 परिवारों का गंभीर बीमारियों में निशुल्क उपचार किया जा चुका है, जिसकी धनराशि करीब 97 हजार करोड़ 29 लाख रुपए है.
समय पर नहीं मिलता कार्ड, तो नहीं करा पाते इलाज
लोकल 18 से बातचीत करते हुए अमेठी जिले के ओम साईं क्लीनिक अस्पताल में भर्ती मरीज इसरार अहमद बताते हैं कि वह हृदय रोग की समस्या से पीड़ित थे. उनके पास पैसों की समस्या थी, लेकिन ऑपरेशन के लिए इस कार्ड की मदद से काफी फायदा हुआ. अब उनका उपचार आसानी से हो जा रहा है. यह बहुत ही अच्छा लाभ है, जो उन्हें पैसों के साथ-साथ उनकी बीमारी को भी ठीक कर दे रहा है और उनके पैसे भी नहीं लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह कार्ड बहुत ही फायदेमंद है.
कैशलेस इलाज का मिल रहा लाभ
वहीं इस योजना को लेकर अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अमेठी जिले में 20 से अधिक अस्पताल पंजीकृत हैं, जहां मरीज आयुष्मान कार्ड दिखाते हैं, तो उन्हें कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलता है. उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी में किसी मरीज को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसका उपचार आयुष्मान भारत योजना के जरिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी लाभार्थी अभी तक इस योजना से लाभान्वित नहीं हुए हैं, उसके लिए कैंप लगाकर
उनका आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाया जाएगा.
जटिल बीमारी और ऑपरेशन पर भी खर्च हुए पैसे
अमेठी जिले में वह उपचार भी संभव हुआ है, जिसके लिए लाखों रुपए खर्च होते हैं. वह भी नि:शुल्क तरीके से मरीजों को मिला है. योजना के जरिए आयुष्मान कार्ड दिखाकर अमेठी में मरीजों का सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर बीमारी तक में उपचार हुआ है. अमेठी जिले में हृदय रोग, किडनी संबंधी रोग, कूल्हा प्रत्यारोपण, आंखों के जटिल ऑपरेशन व अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा चुका है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



