Image Slider

Last Updated:

Agra Famous Street Food: आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट की स्पेशल सिंगापुरी चाउमीन इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यह डिश सिंगापुर के मशहूर नूडल्स के स्वाद से प्रेरित है और इसे ताजी सब्जियों व खास मसालों से तैयार किया जाता है.

Top Deals Inside

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम इलाके में इन दिनों एक खास डिश युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. यहां स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मिलने वाली सिंगापुरी चाउमीन अपने अलग स्वाद और खास अंदाज के कारण लोगों को खूब पसंद आ रही है. सिंगापुर के मशहूर नूडल्स के स्वाद से प्रेरित इस डिश में कई तरह की ताजी सब्जियों, मसालों और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि इसका स्वाद सामान्य चाउमीन से काफी अलग महसूस होता है.

आंगन रेस्टोरेंट में तैयार होने वाली सिंगापुरी नूडल्स में नूडल्स के साथ कई तरह की सब्जियां मिलाई जाती हैं. सब्जियों को खास तरीके से पकाकर उसमें मसालों का संतुलित मिश्रण डाला जाता है, जिससे चाउमीन में मसालेदार और हल्का चटपटा स्वाद आता है. रेस्टोरेंट की ओर से इसे शुद्ध तेल और मसालों के साथ तैयार करने का दावा किया जाता है. गर्मागर्म परोसी जाने वाली यह डिश देखने में भी काफी आकर्षक लगती है. युवाओं के बीच इस डिश का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. खासकर शाम के समय दोस्तों के साथ कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने के लिए लोग आंगन रेस्टोरेंट का रुख कर रहे हैं. सामान्य चाउमीन से हटकर कुछ नया ट्राई करने वाले ग्राहकों के लिए सिंगापुरी चाउमीन एक अलग विकल्प बन गई है.

पतले नूडल्स और मसालों के मिश्रण से तैयार
रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि इसमें सब्जियों की अच्छी मात्रा और मसालों का अलग स्वाद इसे खास बनाता है. नूडल्स में पड़ने वाली सब्जियों की कुरकुराहट और मसालों का स्वाद खाने का अनुभव और बेहतर कर देता है. आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मिलने वाली मशहूर सिंगापुरी चाउमीन इन दिनों युवाओं के बीच खास पसंद बनी हुई है. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि इस चाउमीन को तैयार करने में खास तौर पर पतले नूडल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर सामान्य चाउमीन से अलग नजर आता है.

उन्होंने बताया कि इसमें घर के तैयार किए गए शुद्ध मसालों और तेल का प्रयोग किया जाता है. कई तरह की सब्जियों और मसालों के साथ इसे तेज आंच पर तैयार किया जाता है, जिससे इसमें खास स्वाद और खुशबू आती है. संचालक संतोष ने कहा कि शाम होते ही रेस्टोरेंट पर सिंगापुरी चाउमीन खाने वालों की भीड़ जुटने लगती है. युवा खास तौर पर दोस्तों के साथ यहां पहुंचकर इस डिश का स्वाद लेना पसंद करते हैं.

150 रुपये में मिलती है यह स्पेशल डिश
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट की स्पेशल सिंगापुरी चाउमीन इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां सिंगापुरी चाउमीन की एक प्लेट 150 रुपये में मिलती है. रेस्टोरेंट संचालक संतोष का दावा है कि उनके यहां मिलने वाली चाउमीन का स्वाद शहर के दूसरे रेस्टोरेंट में आसानी से नहीं मिल पाएगा.

उन्होंने बताया कि इस खास स्वाद को तैयार करने के लिए उन्होंने स्पेशल चाइनीज कारीगर रखे हुए हैं, जो खास तरीके से सिंगापुरी चाउमीन तैयार करते हैं. चाउमीन में इस्तेमाल होने वाले नूडल्स, सब्जियों और मसालों का संतुलन इसके स्वाद को अलग बनाता है. किफायती कीमत और स्वाद के कारण शाम के समय रेस्टोरेंट पर ग्राहकों की भीड़ नजर आती है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||