Image Slider

 

कुछ गाने ऐसे होते हैं जो कभी पुराने नहीं होते. बल्कि हमेशा हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं. ऐसा ही एक गीत है साल 2001 में आई दिल चाहता है फिल्म का. फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल डेब्यू वाली फिल्म का गाना ‘जाने क्यों लोग’ आज भी उतना ही लोगों का पसंदीदा है जितना पहले हुआ करता था. आज भी यूट्यूब पर इस गाने को लोग जमकर सुनते हैं. यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में ऐसे ढेरों कमेंट हैं. जहां यूजर्स ने लिखा है कि ‘जानें क्यों अब ऐसे गीत नहीं बनते.’ आमिर खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया गाना उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया है. जबकि बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म में म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||