Image Slider

Last Updated:

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले के देसूजोधा गांव में कथित तौर पर दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण हेपेटाइटिस-ए की चपेट में आने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं.पिछले एक सप्ताह के दौरान बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हरियाणाः सिरसा में फैला पीलिया, 216 लोगों में मिले लक्षण, दो बेटियां एम्स रेफरZoom

सिरसाः गांव के सरपंच चरनजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, नयी बिछाई गई पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हुई.

सिरसा. हरियाणा के सिरसा जिले के देसूजोधा गांव में कथित तौर पर दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण हेपेटाइटिस-ए (पीलिया) की चपेट में आने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं.

ग्रामीणों के अनुसार, दो लड़कियां की हालत गंभीर है जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया है. उनकी पहचान मलकीत सिंह की 21 वर्षीय बेटी प्रभजोत और कुलदीप सिंह की 18 वर्षीय बेटी प्रीत कौर के रूप में हुई है.

जसमीत कौर, हरप्रीत कौर, गोपी, मनप्रीत कौर, राजकरण और गुरनूर समेत कई अन्य लोग सिरसा, डबवाली, बठिंडा, लुधियाना और रामा मंडी के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं.

गांव के सरपंच चरनजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, नयी बिछाई गई पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हुई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी की पुरानी पाइपलाइन को बदलने का काम चल रहा है और इसी दौरान पाइपलाइन में रिसाव के कारण घरों में पहुंचने वाला पेयजल दूषित हो गया. उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई.

बाद में चिकित्सकीय जांच में पता चला कि कई मरीज हेपेटाइटिस-ए से पीड़ित हैं. ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया.

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले पांच दिन में गांव के 540 लोगों के नमूने लिए हैं. इनमें से 216 लोगों में बीमारी के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं, जबकि 45 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों में दो बच्चे पांच वर्ष तक की उम्र के हैं, 26 मरीज 18 वर्ष तक की आयु के हैं और 17 मरीजों की उम्र 60 वर्ष तक है. इनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं.

स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की एक टीम ने शनिवार को देसूजोधा गांव का दौरा किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा और प्रभावित मरीजों के इलाज का खर्च प्रशासन वहन करेगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||