Image Slider

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम और मध्य भारत के लिए नया रेल आधारित टूर सर्किट सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा शुरू करने जा रहा है। 25 सितंबर से शुरू होने जा रही भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी।

इसकी पहली विशेष ट्रेन 25 सितंबर को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 11 दिन की यह यात्रा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी और दिल्ली लौटकर समाप्त होगी। इस विशेष टूर का किराया ट्रिपल शेयरिंग पर 88,810 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। एसी-1 सिंगल शेयर का किराया 1,34,255 रुपये तक है।

यात्रा का मार्ग और प्रमुख पड़ाव

  • मध्य प्रदेश: यात्रा की शुरुआत उज्जैन से होगी, जहां श्रद्धालु शिप्रा नदी किनारे स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए खंडवा जाएंगे।
  • गुजरात: ट्रेन रातभर चलकर द्वारका पहुंचेगी। यहां द्वारकाधीश मंदिर, रुक्मिणी देवी मंदिर के साथ नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका के दर्शन होंगे। अगला पड़ाव सोमनाथ है, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में पहला है। यहां सोमनाथ मंदिर, सोमनाथ बीच और भालका तीर्थ के दर्शन कराए जाएंगे।
  • महाराष्ट्र: यहां भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के बाद यात्रा छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेगी। यहां यूनेस्को विश्व धरोहर एलोरा का कैलाश मंदिर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग देखे जाएंगे। यात्रा का अंतिम पड़ाव नासिक होगा, जहां गोदावरी किनारे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी के दर्शन होंगे। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए वापस लौटेगी।

ट्रेन में रात बिताने के बजाय रात में होटल में ठहरने की व्यवस्था

यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए लगातार ट्रेन में रात बिताने के बजाय रात में होटल में ठहरने की व्यवस्था की है। भारत गौरव डीलक्स ट्रेन में एसी I, II और III श्रेणी केबिन, शाकाहारी भोजन, सुरक्षा और समर्पित टूर मैनेजर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||