Image Slider

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन अब तक 16.3 इंच बारिश हुई है, जो औसत से 18% कम है। इस वजह से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम केंद्र (IMD) की मानें तो अगले 3 दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि 8 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ समेत 20 से अधिक शहरों में तेज बारिश हुई। कौशांबी और प्रयागराज में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

मौसम विभाग ने बिहार के पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश और 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे बंद हो गया।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे बंद हो गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरने ले कई जगह लंबा जाम लग गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरने ले कई जगह लंबा जाम लग गया।

बिहार के सीवान में तेज बारिश से कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया।

बिहार के सीवान में तेज बारिश से कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया।

उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के बाद के मलबे में फंसी गाड़ी।

उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के बाद के मलबे में फंसी गाड़ी।

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 5 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बक्सर समेत 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 33 गांवों के 40 स्कूलों में पानी भरा, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। पूरी खबर पढ़ें…

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: कमजोर पड़ा मानसून, 2 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मानसून धीमा पड़ा है। राज्य के 9 जिलों में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं तीन जिलों में नॉर्मल से दोगुणा ज्यादा बादल बरसे है। पूरी खबर पढ़ें…

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर घटेगी एक्टिविटी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: 132 सड़कें बंद, 6 नदियां उफान पर; रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, 10 जिलों की 132 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 4-5 होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें…

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

8 अगस्त: 20+ राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट है।

9 अगस्त: 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||