Image Slider

Last Updated:

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में कल के एपिसोड में तेज प्रताप यादव के घर रखे डिनर पर भारी हंगामा देखने को मिला. डिनर टेबल पर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी आपस में भिड़ गईं, जहां निरहुआ के साथ काम करने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. सितारों के इस ड्रामे से परेशान होकर पवन सिंह बीच में ही डिनर छोड़कर चले गए. पढ़िए पूरी खबर.

Zoom

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इस समय हर तरफ सुर्खियों में छाया हुआ है. ये शो अपनी जबरदस्त कंट्रोवर्सीज की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. बीते दिन इस शो में दर्शकों को ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. बिहार के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने घर पर एक खास डिनर रखा था, जहां दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावरस्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे दिग्गज सितारे एक ही टेबल पर नजर आए.

शुरुआत में माहौल काफी खुशनुमा लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते इस डिनर टेबल पर एक ऐसी जंग छिड़ गई कि सितारों के बीच सालों से दबी कड़वाहट और गलतफहमियां खुलकर सबके सामने आ गईं.

तेज प्रताप के डिनर टेबल पर हुई बहस

डिनर के दौरान बातचीत की शुरुआत में काजल राघवानी ने पूछा कि क्या तेज प्रताप और पवन सिंह के बीच कोई तनाव चल रहा है. इस पर दोनों ने बात संभालते हुए कहा कि जहां गहरा रिश्ता होता है, वहां थोड़ी-बहुत अनबन चलती रहती है. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके तुरंत बाद काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे से सवाल कर दिया कि क्या उनकी वजह से ही निरहुआ उनके साथ फिल्मों में काम नहीं करते. इस सीधे सवाल ने पूरी महफिल का माहौल गरम कर दिया.

निरहुआ के साथ काम न करने पर तीखी बहस

काजल के सवाल का जवाब देते हुए आम्रपाली ने करारा तंज कसा और कहा कि उल्टा प्रोड्यूसर ने तो काजल के चक्कर में हीरो ही बदल दिया था. इसके बाद काजल ने आरोप लगाया कि दिनेश लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी हिट रहने के बावजूद उन्हें बताया गया कि निरहुआ उनके साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि वे आम्रपाली को कास्ट करवाना चाहते हैं. इस पर निरहुआ ने बीच-बचाव करते हुए सफाई दी कि यह सब मेकर्स की फैलाई गलतफहमी थी. उन्होंने काजल से कहा कि प्रोड्यूसर ने बिना मेरी डेट्स लिए आपकी डेट्स ले ली थीं और जब मैंने मना किया तो उन्होंने मेरे नाम का बहाना बना दिया.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||